haribhoomi hindi news
Delhi Illegal Liquor Seized: दिल्ली में आबकारी विभाग ने 187 पेटी अवैध शराब को बरामद किया है। पुलिस ने केस दर्ज करके इस मामले में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Delhi Illegal Liquor Seized: दिल्ली के समपुर बादली इलाके में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि एक खड़े कंटेनर से टीम ने 187 पेटी अवैध शराब को जब्त कर लिया है। हालांकि इस मामले के पीछे कौन शामिल है, इसके बारे में अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मामला समपुर बादली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर एरिया का बताया जा रहा है। ऐसा सामने आया है कि आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है, टीम ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर की तलाशी ली, तो उसमें से भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद हुईं।

कार्रवाई के दौरान विभाग ने स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आशंका है कि अवैध शराब की खेप राजधानी में सप्लाई करने की योजना बनाई गई थी। ऐसे में कंटेनर को ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ा कर इसे गोदाम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था, ताकि किसी को संदेह न हो।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस  

आबकारी विभाग द्वारा बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस अब कंटेनर चालक और इस अवैध धंधे से जुड़े तस्करों की पहचान में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है, ताकि इसमे शामिल आरोपियों के बारे में पता लगाया जा सके। इसके अलावा टीम  ट्रांसपोर्ट नगर में काम करने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। 

7