Delhi EV Charging Station: दिल्ली के आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर NCRTC ने ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Delhi EV Charging Station: दिल्ली के आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) द्वारा  फास्ट EV चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत की गई है। इसे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के तहत शुरू किया गया है। इसे अब तक का कॉरिडोर का सबसे बड़ा चार्जिंग हब माना जा रहा है,  जहां एक साथ 10 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि  इस चार्जिंग स्टेशन पर 480 किलोवाट क्षमता वाली 10 हाई वोल्टेज चार्जिंग यूनिट्स भी लगाई गई हैं। 

जानकारी के मुताबिक, जिन चालकों के पास इलेक्ट्रिक वाहन हैं, उन्हें यह तेज़ और सुविधाजनक चार्जिंग अनुभव देगा। इस पहले से यात्रा सुगम होने के साथ-साथ  स्वच्छ और हरित परिवहन को भी मजबूती मिलेगी। NCRTC के मुताबिक यहां लगे चार्जर फोर वीलर को करीब  30 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज कर सकते हैं। स्टेशन पर भारी कमर्शल इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए भी अलग चार्जिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं। 

8 स्टेशनों पर भी मिलेगी सुविधा

NCRTC के तहत EV ड्राइवर्स Electree Fi मोबाइल ऐप के माध्यम से भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं, और डिजिटल भुगतान भी कर सकते हैं। आनंद विहार स्टेशन पर यह सुविधा शुरू होते ही अब साहिबाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर समेत कॉरिडोर के कुल 8 स्टेशनों पर EV चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। इस पहल से  नमो भारत यात्रियों को काफी फायदा होगा, इसके अलावा आसपास के इलाकों के लोगों को भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। 

दिल्ली /एनसीआर की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।