A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi News: उत्तरी जिले के सब्जी मंडी थाना अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान मानिक (28) के रूप में हुई है। वह किराये के मकान में अकेला रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये मोर्चरी भिजवाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर युवक के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
डीसीपी मनोज कुमार मीणा के अनुसार,शुक्रवार सुबह करीब 10 बजकर 53 मिनट पर सब्जी मंडी थाने में एक पीसीआर कॉल मिली। जिसमें बताया गया कि मकान नंबर 1800/18, अनारकोठी, मलकागंज में एक शख्स ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। थानाप्रभारी और स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे। पहुंचने पर उन्हें कमरा अंदर से बंद मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने कमरे में प्रवेश पाने के लिए पीछे की खिड़की तोड़ी। मृतक की पहचान विश्वनाथ के बेटे माणिक के रूप में हुई है। वह तौलिये के सहारे छत के पंखे से लटका हुआ था। माणिक अपने भाई के साथ विवाह समारोहों में मजदूरी करता था। उसका भाई अपने परिवार और मां के साथ बगल घर में रहता था। शव को हिंदू राव अस्पताल के शवगृह में भिजवाया गया है। अपराध स्थल की फोरेंसिक जांच की जा रही है और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत आगे कार्यवाही हो रही है।
ये भी पढ़ें- रंगदारी वसूलने पहुंचा गोगी गैंग का बदमाश
