A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सरकार 1 अप्रैल 2026 से 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' शुरू करेगी। इसे लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने बीते दिन मंगलवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुरू की गई 2008 की 'लाडली योजना' की जगह लखपति बिटिया योजना शुरू की जाएगी। नई योजना के तहत दिल्ली की बेटियों को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी
प्रेसवार्ता के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, 'हम 1 अप्रैल को अपग्रेडेड योजना शुरू करेंगे और पुरानी लाडली योजना को बंद कर देंगे।' उन्होंने कहा कि नई योजना के तहत सरकार हर लाभार्थी को 56,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता करेगी। इस रकम को शिक्षा और उम्र के अलग-अलग स्टेज के आधार पर किश्तों में दिया जाएगा। इस योजना की शुरूआत बच्ची के जन्म से हो जाएगी, जो ग्रेजुएशन या डिप्लोमा लेवल की पढ़ाई तक जारी रहेगी।
योजना के लिए डिजिटल पोर्टल बनेगा
सीएम ने कहा कि एक स्ट्रक्चर्ड फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट के जरिए निवेश की गई जमा रकम समय के साथ बढ़ेगी, जिसके बाद इसे मैच्योरिटी पर सीधे लाभार्थी के आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के लिए सरकार जल्द एक अलग डिजिटल पोर्टल भी बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अपग्रेडेड स्कीम को लागू करने में करीब 160 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, इस योजना के तहत हर परिवार की 2 लड़कियों को फाइनेंशियल मदद दी जाएगी।
20 हजार की राशि की बढ़ोतरी
रेखा गुप्ता ने बताया कि 'लाडली योजना की जगह शुरू हो रही दिल्ली लखपति बिटिया योजना में 20 हजार की राशि बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले जो 36000 था उसे हमने 56000 किया है। 12वीं में पहुंचने पर नहीं ग्रेजुएशन करने पर आपको ये मैच्योरिटी मिलती है, जिसमें कम से कम 1 लाख मिलेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि दिल्ली की सभी बेटियां जो इसमें आती हैं उन्हें इसमें जोड़ा जाए। हम कुछ शर्ते लगाएंगे। 18 साल से पहले अगर मां-बाप उसकी शादी करते हैं तो इस योजना का लाभ उसे नहीं मिलेगा।'
लड़कियां पढ़ाई से वंचित नहीं होंगी-सीएम
उन्होंने यह भी कहा कि 'जब से हम सत्ता में आए तो पता चला है कि इस स्कीम के लिए फंड बैंकों में बिना इस्तेमाल के पड़े थे। हमारी सरकार ने करीब 41,000 बेनिफिशियरी लड़कियों की पहचान की है, जिन्हें 100 करोड़ रुपये बांटने की योजना बनाई जा रही है, यह कदम हमारी लड़कियों और इस देश के भविष्य के लिए एक इन्वेस्टमेंट है। फंड की कमी की वजह से कोई भी लड़की पढ़ाई से नहीं चूकेगी।' उन्होंने आगे कहा कि 'मौजूदा सरकार ने पाया कि करीब 1.86 लाख से ज्यादा मैच्योर लाडली योजना अकाउंट बिना क्लेम के पड़े थे, जिसका मतलब है कि हमारी बेटियों के लिए तय फंड उन तक समय पर नहीं पहुंचा।'
किसे मिलेगा स्कीम का लाभ?
- दिल्ली में जन्मी लड़कियों को इसका लाभ मिलेगा।
- लड़की का परिवार करीब 3 साल से दिल्ली में रह रहा हो।
- परिवार वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये से ज्यादा न हो।
- योजना का लाभ परिवार की केवल 2 लड़कियों को मिलेगा।
- लड़की की 18 साल से पहले शादी नहीं होनी चाहिए।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
