Delhi Government: दिल्ली के समग्र विकास के संकल्प को ध्यान में रखते हुए आज 13 फरवरी शुक्रवार को सीएम रेखा गुप्ता ने छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में 350 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया है। सरकार की इस पहले से क्षेत्रीय आधारभूत ढांचे को मजबूत मिलने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों का जीवन स्तर भी बेहतर हो बनेगा। बताया जा रहा है कि लंबे वक्त से यहां पर अपेक्षित गति से विकास काम शुरू नहीं हो पाए हैं। अब सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने छतरपुर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कदम उठाया है।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बीते 1 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी है। छतरपुर में शुरू की गई परियोजनाएं इसी सोच का परिणाम हैं। इन योजनाओं को शुरू करने का उद्देश्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करके नागरिकों को बेहतर जीवन देना है। इन विकास कार्यों के तहत एरिया की मुख्य और आंतरिक सड़कों की मरम्मत की जाएगी और बनाया जाएगा।
लंबे वक्त से जर्जर सड़को की वजह से आवागमन के दौरान लोगों को पेरशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नई सड़कों और बेहतर ड्रेनेज की व्यवस्था के चलते यातायात सुगम हो जाएगा और जलभराव की समस्या भी खत्म हो जाएगी। इसके अलावा नालियों के सुदृढ़ीकरण और जल निकासी प्रणाली को मजबूत करने पर भी खास जोर दिया गया है।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार
बेहतर शिक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग, आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था से स्टूडेंट्स को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी तरह की कोई समस्या ना हो और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
इसके अलावा ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए भी विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी। सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि 'सरकार का लक्ष्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करना है। छतरपुर में शुरू हुए ये विकास कार्य इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।'
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
