Bawana Factory Fire Case: दिल्ली के बवाना इलाके में देर रात एक फैक्ट्री में आग लग लगने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत मामले की सूचना दमकल विभाग से कर दी, जिसके बाद घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है, जिसकी जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बवाना सेक्टर 2 के इंडस्ट्रियल एरिया का बताया जा रहा है। यहां एक फैक्ट्री में देर रात आग लग गई, जिसकी वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सुबह करीब 3 बजकर 55 मिनट पर मामले की सूचना दमकल विभाग से कर दी।
जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिसके राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन इस दौरान एक दमकल कर्मी भी आग की चपेट में आकर घायल हो गया है, जिसे तुरंत अस्पताल भिजवाया गया है
दमकल विभाग का कहना है कि आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया, अब तक आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि फैक्ट्री में कोई कर्मचारी तो फंसा नहीं है। इसके अलावा टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
कनॉट प्लेस में भी हुआ था हादसा
बता दें कि इस हादसे से पहले बीते दिन सोमवार की दोपहर में कनॉट प्लेस में जनपथ स्थित एक कैफे की रसोई में आग लग गई थी। इस मामले में दमकल अधिकारी का कहना ता कि 'हमने तुरंत 7 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। आग पर कुछ ही समय में काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।' उन्होंने यह भी कहा था कि आग लगने के कारण का पता लगाने की जांच की जा रही है।