A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi Crime News: दिल्ली में पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात तस्कर को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने करीब 200 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी दिल्ली के कई इलाकों में हेरोइन की सप्लाई करके युवाओं को नशे की लत में धकेलने का काम करता है। आरोपी के खिलाफ पहले भी लूट और झपटमारी जैसे पांच गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में लगी हुई है, ताकि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा सके।
आरोपी के साथी ने किया खुलासा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान 40 साल के सूरज उर्फ राजा उर्फ ठाकुर के तौर पर हुई है। इससे पहले पुलिस सूरज के साथी को गिरफ्तार कर चुकी है। 4 अप्रैल को पुलिस ने कबीर नगर इलाके से इमरान उर्फ चड्डी को रंगे हाथों पकड़ लिया था। इमरान को पुलिस ने उस दौरान पकड़ा था, जब वह एक हुंडई वेन्यू कार में 315 ग्राम हेरोइन लेकर सप्लाई करने के लिए जा रहा था।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने इमरान से तस्करी में शामिल उसके साथियों के बारे में पूछताछ की, तो उसने सूरज उर्फ राजा उर्फ ठाकुर का नाम बता दिया।
Also Read: 1 महीने के लिए बंद रहेगी गुरुग्राम की ये सड़क, यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा ?
पुलिस को जब सूरज उर्फ राजा उर्फ ठाकुर के बारे में पता लगा, तो उसे पकड़ने के लिए एंटी-नारकोटिक्स की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने 21 अप्रैल को शास्त्री पार्क फ्लाईओवर से सूरज को गिरफ्तार कर लिया। उस दौरान आरोपी 97 ग्राम हेरोइन की डिलीवरी करने जा रहा था।
पुलिस का कहना है कि सूरज सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि राजधानी में फैले ड्रग नेटवर्क की एक बड़ी कड़ी है। पुलिस ड्रग्स तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई और बड़े नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Also Read: इस वीकेंड कैसा रहेगा दिल्ली-हरियाणा का मौसम, बाहर निकलने पर पड़ेंगे लू के थपेड़े या मिलेगी राहत?
