दिल्ली के रूपनगर में मदर डेयरी के पास पुराना लोहे का पैदल पुल अचानक गिर गया। हादसे के बाद से एक महिला लापता है, जिसकी तलाश जारी है।

दिल्ली के रूपनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मदर डेयरी के पास ब्लॉक 3 में एक नाले के ऊपर बना पुराना लोहे का पैदल पुल गिर गया। हादसे के बाद से लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और नाले में गिरे लोगों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि एक महिला का शव बरामद किया गया है।   

आप नेता ने शेयर किया हादसे का वीडियो

आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने वीडियो शेयर कर बताया कि इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। बहरहाल, दिल्ली पुलिस ने आप नेता के इस बयान को लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।  

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब प्रशासनिक लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। इससे पहले दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से बाइक सवार 25 वर्षीय कमल ध्यानी की मौत हुई थी। यह हादसा फरवरी 2026 में हुआ था। इसके कुछ दिन बाद 9 फरवरी को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 32 में बिरजू नामक मजदूर खुले सीवर मैनहोल में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी।