काइम ब्रांच को मिली कामयाबी: वांटेड बदमाश को जामा मस्जिद के पास से दबोचा, 71 केस हैं दर्ज

Delhi Crime News
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
क्राइम ब्रांच ने एक वांटेड बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी 71 अपराधों में शामिल रहा है। इसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और चार कारतूस भी बरामद किए हैं।

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्राइम रेट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार कार्रवाई भी कर रही है। इस कड़ी में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 71 अपराधों में शामिल एक वांटेड बदमाश को अरेस्ट किया है।

क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश को दबोचा

पुलिस ने इसका नाम मोहम्मद अफसर बताया है। इसके पास से एक पिस्टल और चार कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपी मंगोलपुरी थाने का घोषित अपराधी है। इसने विजय विहार इलाके में छह मार्च को दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत भी फैलाई थी।

ट्रैप लगाकर किया गिरफ्तार

डीसीपी राकेश पावरिया के अनुसार, दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के नजदीक ट्रैप लगाकर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी कश्मीरी गेट की तरफ से अपने किसी साथी से मिलने के लिए आया था। इसके खिलाफ शालीमार बाग लूट केस में गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। पिस्टल और कारतूस मिलने पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है। आरोपी पर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामले दर्ज मिले हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी पर 71 मामले दर्ज पाए गए हैं। आरोपी से पूछताछ कर इसके साथियों और मामलों को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

सरगना सहित चार ड्रग तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीते दिनों ही किंगपिन सहित चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से करीब 50 करोड़ कीमत की अफीम व हेरोइन बरामद हुई। बरामद कच्ची हेरोइन और अफीम उत्तर पूर्वी राज्यों से तस्करी कर लाई गई थी। इसे दिल्ली और अन्य निकटवर्ती राज्यों में आपूर्ति किया जाना था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए कार में गुप्त जगह बनाकर ड्रग्स छुपाते थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story