दिल्ली पुलिस की हिरासत में उदित राज: केजरीवाल के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला

Congress leader Udit Raj arrested
X
कांग्रेस नेता उदित राज।
Delhi Elections 2025: दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता उदित राज को केजरीवाल के आवास के बाहर से हिरासत में ले लिया है। उदित राज ने कहा कि उनके साथ बौद्ध भिक्षुओं, वाल्मीकि व रविदास मंदिर और चर्च के पुजारियों के कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Congress Leader Udit Raj Arrested: दिल्ली चुनाव की सियासत के बीच दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता उदित राज को हिरासत में ले लिया है। उदित राज बौद्ध भिक्षु, गुरु रविदास और भगवान वाल्मीकि के पुजारियों के लिए हर महीने वेतन की मांग करने के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन धरना दे रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने उदित राज के साथ रविदास मंदिर और चर्च के पुजारियों के कई पुजारियों को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही हिरासत में लिए जाने पर उदित राज ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उनके बौद्ध भिक्षुओं, वाल्मीकि व रविदास मंदिर और चर्च के पुजारियों सहित सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें कब छोड़ा जाएगा, ये कोई बताने को तैयार नहीं है।

क्या है पूरा मामला?

'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुजारी-ग्रंथि योजना का ऐलान किया था, जिसके तहत दिल्ली में पुजारियों और ग्रंथियों को 18 हजार रुपए महीने दिए जाएंगे। दिल्ली कांग्रेस ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि कांग्रेस नेता उदित राज के नेतृत्व में बौद्ध भिक्षु, गुरु रविदास और भगवान वाल्मीकि के पुजारियों को भी हर महीने 18,000 वेतन देने के मांग करने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन पुलिस ने वहां पर लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया। उसके बाद उदित राज ने केजरीवाल के निवास 5, फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली पर दोपहर 1 बजे प्रदर्शन करने का फैसला किया। इसकी वजह से डॉ उदित राज को दिल्ली पुलिस ने उनके साथियों और बौद्ध भिक्षुओं को केजरीवाल के घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया है।

कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल

कांग्रेस से आप सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ग्रंथियों और पुजारियों के लिए वेतन की घोषणा की है। ऐसे में बौद्ध धर्म, वाल्मीकि, गुरु रविदास और चर्च को लेकर चर्चा क्यों नहीं की गई। इसके अलावा कांग्रेस ने सरकार के ऊपर तंज कसते हुए लिखा कि जब लोकतंत्र में व्यक्ति अपनी आवाज ही नहीं उठा सकता है, तो फिर लोग किस अमृतकाल में जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर साधा निशाना: दिल्ली के दारूबाजों में खुशी की लहर, सीधी नल से मिल रही शराब!

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story