haribhoomi hindi news
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पश्चिमी मेदिनीपुरी जिले की खड़गपुर सीट से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने टीएमसी को लेकर कई मुद्दों पर घेरा है। पढ़िये ये रिपोर्ट...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज शनिवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर हैं। वे पश्चिमी मेदिनीपुरी जिले की 8 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार और नामांकन में शामिल होंगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल पहुंचने के बाद चुनावी प्रचार की शुरुआत खड़गपुर से की।  

इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बंगाल की जनता ने इस (टीएमसी) सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। यहां के लोगों का उत्साह संकेत दे रहा है कि ममता बनर्जी सत्ता से बाहर हो जाएंगी और इस बार मोदी सरकार बनेगी।

\उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बंगाल की रक्षा का मुद्दा नहीं है बल्कि यह पूरे देश की रक्षा का मुद्दा है। उन्होंने चेताया कि बंगाल में आने वाले घुसपैठिए न केवल हमारे बंगाली भाइयों और बहनों के अधिकारों को छीनते हैं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। हमारी सरकार सत्ता में आते ही घुसपैठियों को रोका जाएगा।

इन प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगी 

सीएम रेखा गुप्ता सबसे पहले खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी दिलीप घोषण के नामांकन में शामिल होंगे। वे दांतन सीट से प्रत्याशी अजीत कुमार जाना, केशियर से भद्रा हेंब्रम, सबांग से अमल पांडा, नारायनगढ़ से राम प्रसाद गिरी, पिंगला से स्वागता मन्ना, खड़गपुर से तपन भूया और देबरा विधानसभा सीट से शुभाषीष ओम के नामांकन पत्र दाखिल के समय मौजूद रहेंगी।

दिल्ली /एनसीआर की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" 

7