CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम रेखा गुप्ता ने कल कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला।

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कोलकाता में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य की प्रगति के लिए करोड़ों रुपए भेजे हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार ने इन पैसों का सही इस्तेमाल नहीं किया। इससे बंगाल के नागरिक विकास के फायदों से वंचित रह गए हैं।  सीएम गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार की गलत नीतियों की वजह से राज्य में बेरोजगारी और गरीबी बढ़ रही है। 

जनसभा में हजारों लोग मौजूद थे, जो उनके भाषण पर तालियां बजा रहे थे। इस दौरान उन्होंने काह कि "भैया को भगा दिया, अब दीदी की बारी" जैसे नारे का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी को "दीदी" कहकर संबोधित किया, जो राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बन गया। इस हमले से पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल मच गई है, क्योंकि दिल्ली और बंगाल के बीच पहले से ही तनाव चल रहा है।

केंद्र के फंड्स पर सवाल

रेखा गुप्ता ने अपने भाषण में विस्तार से बताया कि केंद्र सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में पश्चिम बंगाल को विकास के लिए हजारों करोड़ रुपए दिए हैं। इनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आयुष्मान भारत और अन्य कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। लेकिन टीएमसी सरकार पर आरोप है कि ये पैसे सही जगह नहीं पहुंचे और राज्य के लोग अभी भी बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कई गांवों में सड़कें नहीं बनीं, अस्पतालों में दवाइयां नहीं हैं और स्कूलों में शिक्षक कम हैं।

ममता बनर्जी को दी चुनौती

दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम रेखा गुप्ता ने ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे ईमानदार हैं, तो फंड्स के इस्तेमाल की रिपोर्ट सार्वजनिक करें। जनसभा में उन्होंने बंगाल के लोगों से अपील की कि वे टीएमसी की नीतियों पर सवाल उठाएं और विकास के लिए केंद्र की मदद का सही फायदा लें। इस हमले से टीएमसी के कार्यकर्ता नाराज दिखे, लेकिन गुप्ता ने कहा कि यह राजनीतिक नहीं, बल्कि लोगों के हित की बात है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बंगाल जैसे बड़े राज्य को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर काम करना चाहिए, लेकिन टीएमसी की जिद की वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और प्रतिक्रियाएं

सीएम रेखा गुप्ता पश्चिम बंगाल के दौरे पर ऐसे समय में गई, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का नजदीक हैं और राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। रेखा गुप्ता, जो दिल्ली में अपनी सरकार की सफल योजनाओं के लिए जानी जाती हैं, ने कोलकाता जाकर सीधे ममता बनर्जी के गढ़ में चुनौती दी। उन्होंने "भैया" का जिक्र करते हुए संकेत दिया कि पहले अन्य नेताओं को सत्ता से हटाया गया है और अब ममता बनर्जी की बारी है। जनसभा में मौजूद लोगों ने इस बात पर जोरदार समर्थन दिया। टीएमसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।