CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में एक आधुनिक वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने लोगों को वॉटर एटीएम कार्ड देने का भी काम किया। बताया जा रहा है कि इन कार्डों के माध्यम से लोगों शुद्ध पीने योग्य पानी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। सरकार का कहना है कि यह कदम शहरी इलाकों में शुद्ध पानी की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन वॉटर एटीएम को 5-स्टेज आरओ तकनीकी से लैस किया गया है। ताकि उच्च गुणवत्ता का पानी योग्य पानी लोगों को आसानी से मिल सके। प्रत्येक वॉटर एटीएम की क्षमता हर घंटे 2 हजार लीटर शुद्ध पानी देने की है। बताया जा रहा है कि इस पहल से इलाके के लोगों को शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद है। लोगों को इससे राहत मिलेगी।
इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार पानी की आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने इस काम के लिए 9000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, जिससे कि दिल्ली के हर घर तक स्वच्छ और पीने योग्य पानी को पहुंचाया जा सके, हर शख्स को पीने योग्य पानी मिल सके।
मुख्यमंत्री ने इस पहल को विकसित दिल्ली की बुनियाद बताते हुए कहा कि बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता के साथ इस कार्यक्रम में इंडियन ऑयल के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावा और भी कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। स्थानीय लोग सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम को सकारात्मक बता रहे है और ऐसा बताया जा रहा है कि आने वाले समय में ऐसे ही वॉटर एटीएम अन्य इलाकों में भी लगाए जाएंगे।