Best Places in Delhi to Celebrate Holi: इस साल 25 मार्च यानी कल होली का त्योहार मनाया जाएगा। लोग बड़ी बेसब्री से इस त्योहार का इंतजार कर रहे हैं। होली का त्योहार न सिर्फ रंगों का है बल्कि इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान भी खूब बनाए जाते हैं। लोग अपने पुराने मनमुटाव को भूलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और त्योहार सेलिब्रेट करते हैं। होली सेलिब्रेट करने के लिए दोस्तों के साथ बाहर जाते हैं। 

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और कहीं बाहर जाकर होली मनाने के लिए जगह नहीं चुन पा रहे हैं, तो चिंता की बात नहीं है। यहां हम आपको दिल्ली की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप होली सेलिब्रेट करके इस दिन को और भी ज्यादा खास बना सकते हैं। यहां पर आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ भी जा सकते हैं।

यमुना घाट होली सेलिब्रेशन के लिए शानदार जगह
यमुना घाट

दिल्ली का यमुना घाट होली सेलिब्रेट करने के लिए बेहद शानदार जगह है। दिल्ली या इसके आसपास रहने वाले लोग यहां आकर होली एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर हर साल बड़ी संख्या में होली का जश्न मनाने के लिए लोग आते हैं। यहां नाच-गाने से लेकर खाने की भी तरह-तरह की चीजें लोगों के लिए उपलब्ध होती है।  

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दोस्तों के साथ जमकर होली खेलें
जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भी आपको होली का शानदार जश्न देखने को मिलेगा। इस बार अगर आप कहीं बाहर जा पा रहे हैं, तो यहां पर होली खेलने के लिए जरूर आएं। यहां आप अपने दोस्तों और परिवारों के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं। यहां आपको डीजे की धुन पर डांस करने का भी मौका मिलेगा। 

दिल्ली हाट में ट्रेडिशनल तरीके से सजाए गए पंडाल
दिल्ली हाट

राजधानी दिल्ली की सबसे फेमस जगहों में से एक दिल्ली हाट एक ऐसी जगह है, जहां पर समय युवा देखने को मिलते हैं। मगर होली के दिन जगह काफी खूबसूरत हो जाती है क्योंकि कुछ लोगों को यहां पर होली सेलिब्रेट करना काफी पसंद होता है। यहां पर ट्रेडिशनल तरीके से पंड़ाल को सजाया जाता है ताकि लोगों को होली खेलते समय गांव का अहसास हो सके। होली के दिन आप यहां एक्टिविटीज के अलावा टेस्टी फूड्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

हौज खास विलेज की गलियां रंग-बिरंगे रंगों से रंगी
हौज खास विलेज

दिल्ली का हौज खास विलेज स्ट्रीट आर्ट, शानदार नाइटलाइफ और फेमस कैफे के लिए काफी मशहूर है। अगर आप इस साल होली खेलने का विचार कर रहे हैं, तो हौज खास विलेज में जाकर विजिट कर सकते हैं। होली के दिन यहां की गलियां रंग-बिरंगे रंगों से रंगी होती हैं। यहां पर मौजूद कैफे भी होली की थीम पर सजे होते हैं। अगर आप भी होली के दिन यहां आएंगे तो आपको बॉलीवुड स्टाइल की होली वाइब्स आएंगी।