दिल्ली में नहीं पुलिस का खौफ: SUV कार चालक ने ट्रैफिक Police के जवानों को बोनट पर लटका कर घसीटा, सामने आया 45 सेकेंड का वीडियो

Car driver Drags 2 Traffic police officer On SUV Bonnet In Vasant Kunj
X
कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों को बोनट पर लटकाकर घसीटा।
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक SUV कार चालक ने दो यातायात पुलिस के जवानों को कार के बोनट पर लटका लिया और फिर उन्हें घसीटता रहा।

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें ट्रैफिक पुलिस के दो जवान एक कार की बोनट पर लटके हुए है और वाहन चालक को रोकने का प्रयास कर रहे है। हालांकि, चालक को कानून को जरा भी डर नहीं है। वह दोनों जवानों को 100 मीटर तक घसीटता है और फिर सड़क पर दोनों को फेंककर फरार हो जाता है। इस घटना का 45 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है।

दरअसल, यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे के करीब की बताई जा रही है। यहां बेर सराय रेड लाइट क्रॉसिंग पर यातायात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक सफेद रंग की SUV कार आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने कार को रोकने की बजाय स्पीड बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया। वहीं पुलिस के दो जवान कार को रुकवाने के लिए बोनट पर लटक गए। लेकिन, इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और दोनों पुलिस वालों को बोनट पर करीब 40 सेकेंड तक लटकाए रखा। इसके बाद उसने रेड लाइट पर कार तेजी से कार घुमाई और ब्रेक मारकर पुलिस वालों को गिरा दिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में पुलिस वालों को चोट नहीं आई। उनकी जान बच गई। हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद कानून व्यस्था पर सवाल खड़े हो गए है। आज राजधानी में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है।

वहीं इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि कार चालक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सीसीटीवी की मदद से कार के नंबर की पहचान की जाएगी और इसके बाद उसे ट्रेस कर लिया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story