Logo
Best Market For Summer Clothes in Delhi: अब हल्की-हल्की गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप भी गर्मियों के लिए सस्ते दाम में बेस्ट ड्रेस खरीदना चाहती हैं, तो आपको दिल्ली की इन मार्केट्स में जरूर जाना चाहिए।

Best Market For Summer Clothes in Delhi: वैसे दिल्ली में बहुत सारे मार्केट्स है। गर्मी के आते ही लड़कियों का ड्रेस खरीदना भी शुरू हो जाता है। लेकिन अगर एक नॉर्मल दुकान में एक ड्रेस की कीमत करीब एक हजार रुपये से शुरू होती है। वहीं, कुछ लड़कियां को एक ही ड्रेस को बार-बार पहनना पसंद नहीं करती हैं। अगर आप भी खुद के लिए बजट में ड्रेस खरीदना चाहती है, तो हम आपको दिल्ली के 3 मार्केट्स के बारे में बताएंगे। यहां से आपको 300 रुपये के अंदर ही कुछ खास ड्रेस मिल जाएंगी, जिन्हें आप समर में पहन सकती हैं। 

आजाद मार्केट

आजाद मार्केट को दिल्ली का सबसे सस्ता मार्केट कहा जाता है। यहां आपको किलो के भाव में भी कपड़े मिल जाएंगे। यहां जाने के लिए आपको तीस हजारी मेट्रो स्टेशन के पास ही उतरना होगा। यहां से 10 से 50 के बंडल में कपड़े खरीद सकते हैं। यहां पर आपको ड्रेस की कई वैरायटी देखने को मिलती है। अगर आप भी गर्मियों के लिए सस्ते दाम में ड्रेस खरीदना है, तो एक बार इस मार्केट में जरूर आना चाहिए।

सरोजिनी नगर मार्केट

सरोजिनी नगर मार्केट में आपको हर एक वैरायटी का ड्रेस मिल जाएगा। अगर आपको 300 के अंदर ही ड्रेस खरीदना है, तो आपको एक बार सरोजिनी नगर मार्केट में एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां पर आपको 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की कई वैरायटी ड्रेस मिल जाएंगी। वैसे सरोजिनी नगर काफी बड़ी मार्केट है, इसलिए यहां पर जाए तो समय निकालकर जाना चाहिए। इस मार्केट में जाने के लिए आपको आईएनए मेट्रो स्टेशन उतरना होगा। 

गांधी नगर मार्केट 

गांधी नगर मार्केट सस्ते कपड़े खरीदने के लिए काफी फेमस है। इस मार्केट में आपको कई तरीके की ड्रेस देखने को मिल जाएंगी। इस मार्केट को एशिया की सबसे बड़ी मार्केट कहा जाता है। सबसे अच्छी बात है कि यहां पर आपको होलसेल रेट में कपड़े मिल जाएंगे। अगर आप गर्मियों के लिए बेस्ट कलेक्शन चाहती हैं, तो इस मार्केट में एक बार जरूर जाना चाहिए। 

5379487