Delhi Election 2025 Result: दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने सट्टा किंग की उम्मीदों पर फेरा पानी, इन 15 प्रत्याशियों ने आसान की राह

BJP candidates ruined prediction of Satta King
X
बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में सट्टा किंग की उम्मीदों पर फेरा पानी
देश के तमाम सट्टा बाजारों ने दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया गया था, लेकिन परिणाम उलट आए हैं। जानिये कौन से प्रत्याशियों ने दिल्ली के बड़े सट्टा किंग को हिलाकर रख दिया है।

देश के चुनावों को खेल समझने वाले सट्टा कारोबारियों का दिल्ली चुनाव के नतीजों ने तगड़ा जवाब दिया है। राजस्थान का फलोदी सट्टा बाजार हो, दिल्ली सट्टा बाजार हो या फिर महाराष्ट्र सट्टा बाजार, सभी दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की भविष्यवाणी की थी। दिल्ली चुनाव के बाद एग्जिट पोल आए तो भी सट्टा कारोबारी ने एग्जिट पोल पर भरोसा करने की बजाए आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा बरकरार रखा। चूंकि अब रिजल्ट लगभग सामने आ चुका है, लिहाजा सट्टा किंग के दावों पर भरोसा करने वालों की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। आइये बताते हैं कि कौन सी सीटों पर सट्टा किंग भाजपा को मजबूत आंकने में चूक कर गया... लेकिन सबसे पहले बताते हैं कि सट्टा बाजार ने क्या भविष्यवाणी की थी।

आम आदमी पार्टी बहुमत से बनाएगी सरकार

फलोदी सट्टा बाजार ने 3 फरवरी के आसपास भविष्यवाणी की थी कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। आप को 37 से 41 सीटें मिलने की संभावना है। सट्टा किंग ने यह भी दावा किया था कि अरविंद कजरीवाल की विधानसभा सीट नई दिल्ली में भी आप विजय होगी, वहीं सीएम आतिशी की विधानसभा सीट पर भी आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। लेकिन, सट्टारियों ने यह भी संकेत दिया था कि कुछ इलाकों में उलटफेर हुआ तो आप को 5 सीटों का नुकसान हो सकता है, जिसके कारण बीजेपी बहुमत की सरकार बना सकती है। अब रिजल्ट सामने आने के बाद सट्टा बाजार की यही आशंकाएं सही साबित होती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव से पहले सट्टा किंग ने बदली चाल, एग्जिट पोल से पहले जान लें किसकी बनेगी सरकार

केजरीवाल की जीत पर था भरोसा, लेकिन...

मीडिया रिपोर्ट्स में स्टोरियों के हवाले से बताया गया था कि अरविंद केजरीवाल पर 35 से 45 पैसे का भाव तय था, लेकिन चुनाव की तारीख नजदीक आने तक यह दांव राशि बढ़ाकर 120 पैसे तक कर दी गई। मतलब यह था कि अरविंद केजरीवाल जीत सकते हैं, लेकिन अंतर कम रहेगा। इसके अलावा यह भी हो सकता है कि वे हार जाएं, इसलिए ज्यादा नुकसान न हो, इसके लिए दांव राशि बढ़ाई गई है। शुरुआती रुझानों में अरविंद केजरीवाल पीछे रहे, लेकिन दूसरे और तीसरे राउंड में मामूली बढ़त के साथ आगे देखे गए। अब बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं। वहीं मनीष सिसोदिया के हारने की भी खबर सामने आ रही है।

दिल्ली की इन सीटों ने सट्टा किंग को सबको चौंकाया

सट्टा किंग ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर भविष्यवाणी की थी। एग्जिट पोल और राजनीतिक विश्लेषकों ने कांटे की टक्कर का हवाला देकर भले ही विधानसभा वाइज भविष्वाणी करने में आनाकानी की, लेकिन सट्टा किंग ने खुलकर बताया कि कौन सी सीटों पर कौन सी पार्टी जीतेगी। इससे पूर्व भी सट्टा किंग ने विधानसभा वाइज भविष्यवाणी की थी। नीचे जानिये दिल्ली चुनाव नतीजों को लेकर सट्टा किंग भविष्यवाणी और निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गया डेटा क्या कहता है...

इन सीटों पर सट्टा किंग की भविष्यवाणी गलत

दिल्ली चुनाव में करीब 15 सीटों पर सट्टा किंग की भविष्यवाणी गलत साबित हुई है। बादली से भाजपा प्रत्याशी दीपक चौधरी, मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, नई दिल्ली से प्रवेश शर्मा, जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आरके पुरम से अनिल कुमार शर्मा, महरौली से गजेंद्र सिंह यादव, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, सीमापुरी से कु. रिंकू, शकूरबस्ती से करनाल सिंह, वजीरपुर से पूनम शर्मा, हरिनगर से श्याम शर्मा और संगम विहार से चंदन चौधरी ने सट्टा किंग की भविष्यवाणी पर पानी फेर कर दिल्ली की सत्ता पाने के लिए बीजेपी की राह आसानी कर कर दी है।

विधानसभा का नाम सट्टा किंग कौन आगे कहां गलत हुई भविष्यवाणी
आदर्श नगर भाजपा राजकुमार भाटिया भाजपा ठीक
बादली आप दीपक चौधरी भाजपा गलत
रिठाला भाजपा कुलवंत राणा बीजेपी ठीक
नांगलोई जाट भाजपा मनोज कुमार शौकीन भाजपा ठीक
मंगोलपुरी (अजा) भाजपा राजकुमार भाटिया भाजपा ठीक
रोहिणी भाजपा विजेंद्र गुप्ता भाजपा ठीक
शालीमार बाग भाजपा रेखा गुप्ता भाजपा ठीक
मॉडल टाउन भाजपा अखिलेश त्रिपाठी आप गलत
करोल बाग (अजा) आप विशेष रवि आप ठीक
पटेल नगर (अजा) आप प्रवेश रत्न आप ठीक
राजौरी गार्डन आप मनजिंदर सिंह सिरसा भाजपा गलत
जनकपुरी भाजपा आशीष सूद भाजपा ठीक
बिजवासन भाजपा कैलाश गहलोत भाजपा ठीक
नई दिल्ली आप प्रवेश वर्मा भाजपा गलत
जंगपुरा आप तरविंदर सिंह मारवाह भाजपा गलत
मालवीय नगर आप सतीश उपाध्याय भाजपा गलत
हरि नगर आप श्याम शर्मा बीजेपी गलत
तिलक नगर आप जनरैल सिंह आप ठीक
विकासपुरी भाजपा पंकज कुमार सिंह भाजपा ठीक
उत्तम नगर भाजपा पवन शर्मा भाजपा ठीक
द्वारका भाजपा प्रदुमन सिंह राजपूत भाजपा ठीक
मटियाला भाजपा संदीप सहरावत भाजपा ठीक
नजफगढ़ भाजपा नीलम पहलवान भाजपा ठीक
पालम भाजपा कुलदीप सोलंकी भाजपा ठीक
राजिंदर नगर आप उमंग बजाज भाजपा गलत
कस्तूरबा नगर भाजपा नीरज बसोया भाजपा ठीक
तुगलकाबाद आप सही राम आप ठीक
ओखला आप अमानतुल्लाह खान आप ठीक
कोंडली आप कुलदीप कुमार आप ठीक
लक्ष्मी नगर भाजपा अभय वर्मा भाजपा ठीक
सीलमपुर आप चौधरी जुबेर अहमद आप ठीक
करावल नगर भाजपा कपिल मिश्रा भाजपा ठीक
ग्रेटर कैलाश सीट भाजपा शिखा रॉय भाजपा ठीक
बवाना सीट भाजपा रविंद्र इंद्राज सिंह भाजपा ठीक
दिल्ली कैंट आप वीरेंद्र सिंह कादियान आप ठीक
वजीरपुर सीट आप पूनम शर्मा बीजेपी गलत
संगम विहार आप चंदन कुमार चौधरी भाजपा गलत
महरौली आप गजेंद्र सिंह यादव भाजपा गलत
आरके पुरम आप अनिल कुमार शर्मा भाजपा गलत
छतरपुर भाजपा करतार सिंह तंवर भाजपा ठीक
अंबेडकर नगर (अजा) आप डॉ. अजय दत्त आप ठीक
कालकाजी आप रमेश बिधूड़ी गलत
बदरपुर भाजपा राम सिंह नेताजी आप गलत
पटपड़गंज भाजपा रविंद्र सिंह नेगी भाजपा ठीक
पालम भाजपा कुलदीप सोलंकी भाजपा ठीक
विश्वास नगर भाजपा ओम प्रकाश शर्मा भाजपा ठीक
कृष्ण नगर भाजपा डॉ. अनिल गोयल भाजपा ठीक
गांधी नगर भाजपा अरविंदर सिंह लवली भाजपा ठीक
सीमापुरी (अजा) आप कु. रिंकू भाजपा गलत
रोहतास नगर भाजपा जितेंद्र महाजन भाजपा ठीक
घौंडा भाजपा अजय महावर भाजपा ठीक
नरेला भाजपा राज करण खत्री भाजपा ठीक
तिमारपुर आप सुरेंद्र पाल सिंह आप ठीक
मुंडका भाजपा गजेंद्र दराल भाजपा ठीक
किराड़ी भाजपा अनिल झा आप गलत
सुल्तानपुर माजरा आप मुकेश अहलावत आप ठीक
शकूर बस्ती आप करनाल सिंह बीजेपी गलत
त्रि नगर भाजपा तिलक राम गुप्ता भाजपा ठीक
सदर बाजार आप सोमदत्त आप ठीक
चांदनी चौक आप पुनरदीप सिंह साहनी आप ठीक
मटिया महल आप आले मोहम्मद आप ठीक
बल्लीमारान आप इमरान हुसैन आप ठीक
मोती नगर भाजपा हरीश खुराना भाजपा ठीक
मादीपुर भाजपा कैलाश गंगवाल भाजपा ठीक
त्रिलोकपुरी आप अंजना परचा आप ठीक
शाहदरा सीट भाजपा संजय गोयल भाजपा ठीक
बाबरपुर आप गोपाल राय आप ठीक
गोकलपुर आप सुरेंद्र कुमार आप ठीक
देवली आप दीपक तंवर (एलजेपी) ठीक
बुराड़ी जेडीयू संजीव झा आप गलत

(Disclaimer: यह खबर दोपहर एक बजे के रुझानों के अनुसार लिखी गई है। इस खबर का उद्देश्य सट्टा बाजार या किसी भी प्रकार के सट्टे को प्रमोट करना नहीं है। भारत में सट्टा खेलना गैरकानूनी है। आपको सट्टा बाजार से दूर रहना चाहिए क्योंकि यह आपको वित्तीय नुकसान में डाल सकता है। विधानसभा वाइज उम्मीदवारों की हार या जीत जानने के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट चेक कर सकते हैं)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story