आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। उनके साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई नेता मौजूद रहे। राउज एवेन्यू कोर्ट ने कल यानी बीते शुक्रवार को कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कुल 23 आरोपियों को बरी कर दिया था। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर प्रार्थना की।
#WATCH | Delhi: AAP National Convenor Arvind Kejriwal, along with AAP leader Manish Sisodia, offered prayers at Pracheen Hanuman Mandir in Connaught Place. pic.twitter.com/gMuZFnLPB0
— ANI (@ANI) February 28, 2026
इस मौके पर आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि बजरंग बली ने हम आम आदमी पार्टी के नेताओं को आशीर्वाद दिया है। उनके आशीर्वाद से ही हम इस मामले में बरी हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस पूरे मामले के लिए माफी मांगनी चाहिए। स्वीकारना चाहिए कि यह हमारे खिलाफ साजिश थी।
#WATCH | Delhi: On AAP National Convenor Arvind Kejriwal's acquittal in the excise policy case, AAP leader Durgesh Pathak says, "... Bajrang Bali has blessed us, the AAP leaders, and with his blessings we have been acquitted in this case... The BJP should apologise for the entire… pic.twitter.com/bxf8m0Mgzf
— ANI (@ANI) February 28, 2026
बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के कथित शराब घोटाले में सुनवाई करते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। कोर्ट ने सीबीआई के जांच अधिकारी के खिलाफ भी विभागीय जांच की सिफारिश की थी। विशेषकर पब्लिक सर्वेंट कुलदीप कुमार को आरोपी नंबर एक बनाए जाने पर नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है, फिर भी उन्हें आरोपी नंबर एक बनाया गया है। वहीं, कई अन्य खामियों के चलते सीबीआई के जांच अधिकारी की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। यहां क्लिक कर पढ़िये विस्तृत खबर
समाप्त









