Delhi Heritage Walk: दिल्ली में 50 हेरिटेज वॉक्स का नया संस्करण लॉन्च, राजधानी को 'टूरिज्म कैपिटल' बनाने पर जोर

Delhi Heritage Walk
X
दिल्ली सरकार ने 50 हेरिटेज वॉक्स का नया संस्करण लॉन्च किया।
Delhi Heritage Walk: दिल्ली के पर्यटन मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि सीएम अरविंद केजरीवाल की पहल पर राजधानी को टूरिज्म कैपिटल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Delhi Heritage Walk: दिल्ली में 50 हेरिटेज वॉक्स का नया संस्करण लॉन्च दिल्ली सरकार ने राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा करने के लिए 50 हेरिटेज वॉक्स का नया संस्करण लॉन्च कर दिया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को दिल्ली की ऐतिहासिक विरासतों के प्रति जागरूक करने का है। दिल्ली के पर्यटन मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि दिल्ली सदियों से सत्ता का केंद्र रही है। इस हेरिटोज वॉक्स के माध्यम से आप जाने माने इतिहासकार और पर्यटक गाइड्स से दिल्ली के प्रसिद्ध राजवंशों और साम्राज्यों के बारे में अमूल्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

दिल्ली को टूरिज्म कैपिटल बनाने की तैयारी

दिल्ली के पर्यटन मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि सीएम अरविंद केजरीवाल की पहल पर राजधानी को टूरिज्म कैपिटल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 50 हेरिटज वॉक्स का संस्करण लॉन्च किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि यहां आप दिल्ली के ऐतिहासिक समृद्धि के बारे में जान पाएंगे। इस हेरिटेज वॉक के माध्यम से आप हजारों साल पुराने शहर का इतिहास की जानकारी पता चल सकेगी। उन्होंने लोगों से इस पहल में शामिल होने का आह्वान किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story