AI Summit Shirtless Protest: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में आज 17 मार्च को भारत मंडपम में एआई समिट में 20 फरवरी को शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विकास चिकारा की अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। कोर्ट अब अग्रिम जमानत याचिका को लेकर 20 मार्च को सुनवाई करेगा। इसके अलावा कोर्ट ने इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास चिकारा के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में विकास चिकारा साजिश बनाई थी। इसके अलावा कोर्ट यूथ कांग्रेस के इंचार्ज मनीष शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका पर भी 18 मार्च को फैसला सुनाएगा।
अदालत ने दूसरे आरोपी राजीव कुमार को 28 मार्च तक की अंतरिम जमानत दी हुई है। वहीं इस मामले में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को 28 फरवरी को मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिली थी। लेकिन 28 फरवरी को सेशंस कोर्ट ने जमानत पर रोक लगा दी थी।
कार्यकर्ताओं का पुलिस से हुआ था झगड़ा
दिल्ली हाईकोर्ट ने 2 मार्च को उदय भानु चिब को जमानत पर लगी रोक को हटा दिया था। वहीं इस मामले में यूथ कांग्रेस के महासचिव निगम भंडारी को 24 मार्च को अंतरिम जमानत दे चुकी है। दिल्ली पुलिस का यह भी कहना है कि 20 फरवरी को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से पहले पुलिस से झगड़ा भी हुआ था। जिसमें 3 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।
पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने पहले तो काला छाता और छपे हए स्टिकर लेकर AI समिट की जगह पर एंट्री करने की योजना बनाई थी। लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए इन प्रदर्शनकारियों ने अपनी योजना में बदलाव कर दिया और टीशर्ट पहनकर आए जिसमें प्रिंटेड मैसेज था। वहीं टीशर्ट के ऊपर प्रदर्शनकारियों ने स्वेटर और जैकेट भी पहने हुए थे, वहीं भारत मंडपम के हॉल नंबर 5 पहुंचकर ये प्रदर्शनकारी टीशर्ट उतार कर उसे हवा में लहराते थे।