AI Summit Shirtless Protest 2026: दिल्ली पुलिस ने AI समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उदय भानु चिब को तिलक मार्ग थाने में रखा गया है। ऐसे में स्टेशन के बाहर सुरक्षा को व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।
CRPF और दिल्ली पुलिस के जवान गेट पर तैनात हैं। वहीं उदय भानु चिब की गिरफ्तारी ने सियासी रंग भी ले लिया है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर केंद्र सरकार के खिलाफ निशाना साधा जा रहा है।
पुलिस ने क्या कहा ?
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उदय भानु चिब ने सहयोग नहीं किया, वहीं अपने बयानों से जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश भी की है। पुलिस का दावा है कि चिब के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। वहीं कांग्रेस सांसद ससीकांत सेंटिल का कहना है कि चिब को मंगलवार सुबह साढ़े 4 बजे गिरफ्तार कर लिया था, वह करीब 20 घंटे से पुलिस कस्टडी में है।
बता दें कि भारत मंडपम में आयोजित ‘AI इम्पैक्ट इंडिया समिट’ के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। प्रोटेस्ट के दौरान उन्होंने अपने कपड़े उतारकर ऐसे नारे लिखे हुए थे, जिनमें ‘Compromised PM’ जैसे शब्द शामिल थे, जिसे प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध के रूप में बताया गया है।
चिब को 4 दिन की पुलिस कस्टडी
पुलिस ने उदय भानु चिब को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया है, जहां अदालत ने उन्हें 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने कोर्ट से उदय भानु चिब के लिए 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 4 दिन की कस्टडी को मंजूरी दी है। पुलिस ने चिब को शर्टलेस प्रोटेस्ट का मास्टरमाइंड बताया था।
यह भी पढ़ें:- सीएम रेखा गुप्ता ने ममता बनर्जी पर बोला तीखा हमला
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के इन 50 इलाकों में 2 दिन नहीं आएगा पानी
यह भी पढ़ें:-दिल्ली मेट्रो के 9 स्टेशनों के नाम बदले
यह भी पढ़ें:- 500 में मसाज पार्लर, मोमो यहां धंधा
यह भी पढ़ें:- गाजियाबाद की पीली कोठी की रोचक कहानी
गिरफ्तारी गैरकानूनी- भूपेश बघेल
कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा है कि, 'दिल्ली पुलिस की ओर से IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई उदय भानु चिब और दूसरे युवा साथियों की गैरकानूनी गिरफ्तारी की मैं कड़ी निंदा करता हूं, 'ताना-शाह' सरकार यह भूल रही है कि लोकतंत्र में युवाओं का आवाज उठाना, सवाल पूछना और विरोध करना अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सबसे मजबूत हथियार।'
भूपेश बघेल ने आगे लिखा, 'हमारे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना किसी हिंसा या उकसावे के, सिर्फ शांतिपूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री के समझौतों और युवाओं की अनसुनी पीड़ा को सामने लाया।
यह एक साहसी, जायज और लोकतांत्रिक कदम था, जिसे दबाने के लिए अब सरकार के द्वारा पुलिसिया दमन का सहारा लिया जा रहा है, यह कार्रवाई न केवल गैरकानूनी है, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र पर सीधा हमला भी है।'
वघेल ने लिखा, 'हम मांग करते हैं कि उदय भानु चिब जी सहित सभी गिरफ्तार IYC कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए और उन पर लगाए गए सभी झूठे आरोप वापस लिए जाएं तथा इस तरह की दमनकारी कार्रवाईयों को तत्काल रोका जाए, लड़ेंगे-जीतेंगे।'
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।