AAP नेताओं के केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के दावे पर सियासत गर्म, BJP बोली- चोरों की बारात शोर मचा रही...

Delhi Liquor Scam
X
दिल्लीे के सीएम अरविंद केजरीवाल और बीेजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा।
दिल्ली बीजेपी चीफ ने कहा कि AAP के नेता शोर मचा रहे हैं कि मुख्यमंत्री कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। इन्होंने चोरी भी की है भ्रष्टाचार भी किया है और अब ये लोग हंगामा कर रहे हैं।

Delhi Liquor Scam: आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से आज सीएम केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए जाने के दावे से सियासत गरमा गई है। आप नेताओं का कहना है कि बीजेपी सीएम केजरीवाल को फंसा रही है। इस पर दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचेदवा ने आप और सीएम केजरीवाल पर हमला बोला। सचेदवा ने आम आदमी पार्टी को चोरों की बारात करार दिया, जो सीएम के लिए शोर मचा रहे हैं।

दिल्ली बीजेपी प्रमुख ने बोला हमला

दिल्ली बीजेपी प्रमुख ने कहा कि मैं सुबह से 'चोरों की बारात' को केजरीवाल के लिए शोर और मातम मनाते हुए देख रहा हूं। जब आपने भ्रष्टाचार किया तो उस समय क्या हुआ। आप (Kejriwal) जांच एजेंसी से दूर भाग रहे हैं। आपको ईडी ने तीन बार बुलाया लेकिन आप वहां नहीं गए। अब आप शोक मना रहे हैं कि आपको गिरफ्तार किया जा सकता है। दिल्ली सीएम नियमों का पालन करना आपकी जिम्मेदारी है, लेकिन आप उसका पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि चूंकि दिल्ली के सीएम एक ईमानदार आदमी होने का दावा करते हैं, इसलिए उन्हें सबूतों के साथ ईडी के पास जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का व्यवहार शर्मनाक है।

कांग्रेस नेता ने दिया सुझाव

इस बीच, कांग्रेस नेता उदित राज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को ईडी के सामने जाने और आरोपों पर अपने विचार स्पष्ट करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। जांच में लगाए गए आरोप सही नहीं पाए गए। केजरीवाल को ईडी के सामने जाकर आरोपों पर अपनी राय स्पष्ट करनी चाहि। तभी उनकी छवि बची रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि राहुल और सोनिया गांधी भी गए थे।

ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के आम आदमी पार्टी के दावों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर के आसपास सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। हालांकि, आम आदमी पार्टी अपने दावों से पीछे नहीं हटी है। आप नेता जैस्मीन शाह ने आज कहा कि यह स्पष्ट है कि वे (भाजपा) आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं और लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहते हैं। वह कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। अब तक जारी किए गए सभी समन बिल्कुल अवैध हैं। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय स्रोतों से हमें पता चला है कि छापा मारा जाएगा और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story