Delhi Elections 2025: अमित मालवीय और मनोज तिवारी के खिलाफ मानहानि दायर करेंगे संजय सिंह, परिवार को बदनाम करने का आरोप

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति चरम पर है। आम आदमी पार्टी के नेता भारतीय जनता पार्टी पर और भारतीय जनता पार्टी के नेता आम आदमी पार्टी पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। दिल्ली में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के अवैध वोट काटने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा वालों ने उनकी पत्नी अनीता सिंह का वोट कटवाने की कोशिश की। इसको लेकर भाजपा की तरफ से कहा गया कि उन्होंने वोट काटने के लिए नहीं कहा है। चुनाव आयोग की तरफ से उनकी पत्नी का वोट काटा गया है क्योंकि अनीता सिंह का वोट सुल्तानपुर विधानसभा में भी है।
मनोज तिवारी के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे संजय सिंह
इस पर अब आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा नेता मनोज तिवारी और अमित मालवीय के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी अनीता सिंह ने 04 जनवरी 2024 को सुल्तानपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी को सुल्तानपुर से टिकट काटने के लिए एप्लिकेशन दी है। अमित मालवीय और मनोज तिवारी ने मेरा और मेरे परिवार का अपमान किया है और इसके लिए मैं इन दोनों के खिलाफ मानहानि की शिकायत कराऊंगा।
सांसद @SanjayAzadSln जी ने उनकी धर्मपत्नी अनीता सिंह जी को लेकर BJP के झूठ का सुबूतों के साथ किया पर्दाफ़ाश 💯
👉 अनीता सिंह जी ने 4 जनवरी 2024 को सुल्तानपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी को Vote कटवाने की Application दी
👉 बीजेपी नेता अमित मालवीय और मनोज तिवारी ने मेरा अपमान किया… pic.twitter.com/1ov5EbUnK4
— AAP (@AamAadmiParty) December 30, 2024
ये भी पढ़ें: बुरे फंसे अरविंद केजरीवाल: पुजारियों को 18,000 रुपये देने का ऐलान, इमाम सड़क पर उतरे, बोले- हमें सैलरी नहीं उन्हें...
'पूर्वांचली भाई-बहनों का अपमान नहीं सहेंगे'
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की कई अलग-अलग विधानसभाओं में नियम के खिलाफ जाकर पूर्वांचल के लोगों को रोहिंग्या बांग्लादेशी बताकर उनका वोट कटवाने का एप्लिकेशन दी है। हम भाजपा को इस साजिश में कामयाब नहीं होने देंगे और पूर्वांचली भाई-बहनों का अपमान नहीं सहेंगे।
'पूर्वांचली लोगों को बांग्लादेशी बताकर काट रहे वोट'
आम आदमी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि भाजपा पूर्वांचली लोगों को बांग्लादेशी बताकर उनका वोट कटवा रही है, जबकि ये लोग दशकों से दिल्ली में वोट डाल रहे हैं। ऐसे में संजय सिंह और उनकी पत्नी पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से ताल्लुक रखते हैं। रविवार को संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर आरोप लगाया था कि भाजपा के नेता उनकी पत्नी अनीता सिंह का वोट नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट से हटवाने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें: परिवहन विभाग का खुलासा: सीएम आतिशी की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का आरोप निराधार, कहा- कोई जांच नहीं हो रही