लोकसभा चुनाव 2024: 'आप' नेता आतिशी ने मतदाताओं से की वोट डालने की अपील, बोलीं-'इस बार तानाशाही सरकार को हराना होगा'

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting
X
आतिशी ने मतदाताओं से की वोट डालने की अपील।
Lok Sabha Election 2024: आज देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 102 संसदीय सीट पर मतदान शुक्रवार यानी आज सुबह से शुरू हो गया है।

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: आज देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 102 संसदीय सीट पर मतदान शुक्रवार यानी आज सुबह से शुरू हो गया है। वोटिंग शुरू होने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने एक्स पोस्ट कर लोगों से अपील की है। उन्होंने अपने इस पोस्ट में मतदाताओं से देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट डालने के प्रति जागरूक होने को कहा है।

देश से तानाशाही और विरोधियों को हराने के लिए वोट डाले- आतिशी

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने एक्स पोस्ट में लिखा है कि आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण की शुरुआत हो गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में वोट करने वाली जनता से मेरी अपील है कि इस बार देश से तानाशाही और संविधान विरोधियों को हराने के लिए वोट डाले। देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए मतदाता वोट डालने के लिए अपने पोलिंग बूथ पर जरूर पहुंचे। भारत के लोकतंत्र का भविष्य आप सभी के वोट की ताकट पर टिका हुआ है।

21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज चुनाव

आज लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 102 संसदीय सीटों पर सुबह से वोटिंग शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, एमपी, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, मणिपुर और सिक्किम सहित 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाता अपने पोलिंग बूथ वोटिंग करने के लिए पहुंच रहे हैं।

35.67 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे

केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार लोकसभा चुनाव के पहले फेज में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 8.23 करोड़ महिला और 8.4 करोड़ पुरुष मतदाता शामिल हैं। वहीं पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या 35.67 लाख है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story