Delhi Live News Today 6 July 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

दिल्ली की 6 जुलाई की ताजा खबरें पढ़ें।
Live Delhi News Today 6 July 2025: दिल्ली में राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी खबरें आपको एक क्लिक में यहां मिल जाएंगी। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। यहां आपको हेल्थ, क्राइम, अस्पताल, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, पर्यटन स्थल आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में पढ़ सकते हैं। 'खबर एक नजर' का ये सिलसिला शुरू करने के लिए नीचे की तरफ से स्क्रॉल करें।
Live Updates
- 6 July 2025 1:10 PM
पैरोल पर बाहर आया सीरियल किलर सोहराब फरार
तिहाड़ जेल में सजा काट रहा सीरियल किलर सोहराब पैरोल पर बाहर आया हुआ था। पैरोल खत्म होने के बाद सौहराब वापस जेल नहीं पहुंचा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर
- 6 July 2025 1:03 PM
गुरुग्राम में 10 हजार एकड़ में बनेगी जंगल सफारी
गुरुग्राम में 10000 एकड़ में जंगल सफारी को बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, सीएम सैनी और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुजरात की जंगल सफारी का निरीक्षण किया है। पढ़ें पूरी खबर...
- 6 July 2025 11:58 AM
ग्रेटर नोएडा में भांजे ने की मामी की गला रेतकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट
ग्रेटर नोएडा में एक शादीशुदा युवक ने रिश्ते में मामी लगने वाली प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को आज मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
- 6 July 2025 10:40 AM
दिल्ली में 3 फ्लाईओवर की होगी मरम्मत
दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने दक्षिण दिल्ली में 3 फ्लाईओवर और एक पुलिया की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर के पास तीन नए पुल भी बनाए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
