Delhi Live News Today 6 July 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

दिल्ली की 6 जुलाई की ताजा खबरें पढ़ें।
Live Delhi News Today 6 July 2025: दिल्ली में राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी खबरें आपको एक क्लिक में यहां मिल जाएंगी। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। यहां आपको हेल्थ, क्राइम, अस्पताल, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, पर्यटन स्थल आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में पढ़ सकते हैं। 'खबर एक नजर' का ये सिलसिला शुरू करने के लिए नीचे की तरफ से स्क्रॉल करें।
Live Updates
- 6 July 2025 6:45 PM IST
हत्या के एक मामले में अपराधी मंजीत उर्फ मंजा को उम्रकैद की सजा पहले ही हो चुकी है। उसे जमानत पर रिहा किया गया था और उसके बाद से ही वो फरार हो गया थाा। अब रेप के एक मामले में पटेल नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
- 6 July 2025 6:24 PM IST
भजनपुरा से सिग्नेचर ब्रिज के बीच गोल चक्कर किया जाएगा खत्म
पूर्वी दिल्ली के खजूरी चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या दूर होने वाली है। इसके लिए भजनपुरा से सिग्नेचर ब्रिज के बीच स्थित गोल चक्कर को बंद करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले से शास्त्री पार्क से लोनी और लोनी से शास्त्री पार्क की तरफ आने-जाने में आसानी हो जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर..
- 6 July 2025 6:22 PM IST
7, 8 और 9 जुलाई को 16 से ज्यादा इलाकों में होगी बिजली कटौती
दिल्ली में एक दर्जन से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती होने वाली है। इसके बारे में बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस ने लोगों को सूचना दी है। कंपनी ने बताया है कि मेंटेनेंस कारणों की वजह से बिजली कटौती की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
- 6 July 2025 6:21 PM IST
दिल्ली में पहली बार देखी गईं चिड़ियों की 21 दुर्लभ प्रजातियां
दिल्ली में कुछ ऐसे पक्षियों की मौजूदगी दर्ज की गई है, जो लगभग विलुप्त हो चुकी हैं। 21 दुर्लभ पक्षी प्रजातियों में ग्रेटर फ्लेमिंगो और इंडियन पिट्टा शामिल हैं। दिल्ली बर्ड एटलस के तहत 500 पक्षियों को बचाया गया है।
- 6 July 2025 6:20 PM IST
दिल्ली में 1300 नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति
Delhi Nursing Staff: दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के लिए 1300 से ज्यादा नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही आयुष्मान भारत के लिए रजिस्ट्रेशन वैन भी शुरू की गईं। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह मौजूद रहे।
- 6 July 2025 4:34 PM IST
गुरुग्राम में युवक की गला काटकर हत्या
गुरुग्राम में युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव अरावली पहाड़ियों के बीच अंसल मोड़ पर रास्ते के किनारे पड़ा मिला है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- 6 July 2025 4:31 PM IST
टिल्लू गैंग से जुड़े नीरज तेहलान की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की हुई पहचान
दिल्ली में टिल्लू गैंग से जुड़े नीरज तेहलान की गोली मारकर हत्या। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की पहचान भी कर ली है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
- 6 July 2025 3:30 PM IST
25 साल से फरार चल रहा सीरियल किलर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने 25 साल से फरार चल रहे सीरियल किलर अजय लांबा उर्फ बंसी को गिरफ्तार कर लिया है। अजय लांबा पर आरोप है कि वह कैब ड्राइवरों को मारकर शवों को पहाड़ों में फेंक देता था।
- 6 July 2025 3:26 PM IST
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीएम रेखा गुप्ता को लिखा लेटर
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को ईधन न देने की योजना पर आपत्ति जताते हुए सीएम रेखा गुप्ता को लेटर लिखा है। जानें एलजी सक्सेना ने लेटर में क्या कहा है...पढ़ें पूरी खबर
- 6 July 2025 1:37 PM IST
गाजियाबाद में बसेगा नया इंडस्ट्रियल एरिया
गाजियाबाद में नया इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जाएगा। इसके लिए GDA की ओर से डासना, लोनी और मुरादनगर समेत कई क्षेत्रों में जमीन की तलाश भी शुरु कर दी गई है।