Live Delhi-NCR News Bulletin, 28 June 2025: दिल्ली-एनसीआर की लाइव ब्रेकिंग खबरें, एक नजर में झटपट पढ़ें सभी खबरें

दिल्ली की आज की ताजा खबरें पढ़ें।
Delhi-NCR Live News Today, 28 June: दिल्ली-एनसीआर की राजनीति, सरकारी योजनाओं, मेट्रो, ट्रेन, दिल्ली के वायु प्रदूषण-मौसम, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम-फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें फिर चाहे वह क्राइम, हेल्थ, अस्पताल, पर्यटन स्थल, सरकारी घोषणाओं, जॉब्स आदि किसी भी टॉपिक से जुड़ी हों, आपको यहां संक्षेप में पढ़ने को मिल जाएंगी। इन संक्षिप्त खबरों को विस्तार से पढ़ने का विकल्प भी आपके पास होगा। 'खबर- एक नजर' का यह सिलसिला शुरू करने के लिए नीचे की ओर स्क्रॉल कीजिए और अपने आसपास की घटनाओं के प्रति अपडेट रहिए-
Live Updates
- 28 Jun 2025 5:38 PM
मैट्रिमोनियल साइट के जरिये बनाता था शिकार, गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने नेहुल नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने 30 से ज्यादा महिलाओं के साथ ठगी कर उनसे लगभग 64 लाख रुपए ऐंठे। वो खुद को सरकारी अधिकारी बताकर महिलाओं से ठगी करता था। यहां पढ़ें पूरी खबर...
- 28 Jun 2025 5:36 PM
ग्रेनो में 'गे' डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर करते थे लूटपाट, 6 गिरफ्तार
गे डेटिंग ऐप 'ग्राइंडर' के जरिए लोगों से दोस्ती करने और युवकों को मिलने के बहाने बुलाकर लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
- 28 Jun 2025 3:55 PM
उत्तर दिल्ली में चीनी मांझे से कटी युवक की गर्दन, मौत
उत्तर दिल्ली के रानी झांसी फ्लाईओवर पर शुक्रवार शाम एक युवक की गर्दन चीनी मांझे से कट गई। 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक का नाम यश बताया जा रहा है, वह करावल नगर का रहने वाला था। उसके भाई अमित गोस्वामी का कहना है कि यश शुक्रवार शाम दुकान का काम खत्म करके स्कूटी से घर लौट रहा था। शाम 6 बजे के आसपास जब वह रानी झांसी फ्लाईओवर लूप पर पहुंचा, तो हवा में लटक रहा धारदार चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में फंस गया। मांझे से कट लगते ही यश स्कूटी से गिर पड़ा।
- 28 Jun 2025 3:02 PM
पूर्व ब्यूरोक्रेट से 65.9 करोड़ रुपये वसूलेगी कनाडा सरकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी मंजूरी
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक पूर्व नौकरशाह के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। याचिका कनाडा सरकार की ओर से दायर की गई थी। कोर्ट उसके हक में फैसला सुनाया। कोर्ट ने भारतीय मूल के पूर्व नौकरशाह संजय मदान से 65.9 करोड़ रुपये वसूलने की अनुमति दे दी है। संजय मदान पहले कनाडा सरकार के साथ काम करते थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी पैसे का गबन किया है।
- 28 Jun 2025 2:46 PM
30 से ज्यादा नौकरीपेशा-तलाकशुदा महिलाओं से ऐंठे पैसे
नोएडा पुलिस ने नेहुल नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने 30 से ज्यादा महिलाओं के साथ ठगी कर उनसे लगभग 64 लाख रुपए ऐंठे। वो खुद को सरकारी अधिकारी बताकर महिलाओं से ठगी करता था। जानिए पूरा मामला
- 28 Jun 2025 2:19 PM
कार में फ्रंट सीट पर बैठने को लेकर बेटे ने पिता का किया कत्ल
दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक 26 साल के युवक ने कार की फ्रंट सीट पर बैठने को लेकर हुई बहस में अपने पिता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बेटे ने अपने पिता के गाल में गोली मारी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
- 28 Jun 2025 2:05 PM
फरीदाबाद की इस कॉलोनी के 8 हजार घरों को खाली करने का नोटिस
फरीदाबाद की लगभग 60 एकड़ में बसी नेहरू कॉलोनी के करीब 8 हजार मकानों को खाली करने का नोटिस दिया गया है। घरों को खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
- 28 Jun 2025 12:06 PM
ग्रेटर गाजियाबाद के लिए होगा सर्वे, इन इलाकों से हो सकती है शुरुआत
'ग्रेटर गाजियाबाद' प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से एक प्रस्ताव तैयार करेंगे। बताया जा रहा है कि अगले माह से लोनी, खोड़ा और मुरादनगर नगर पालिका में सर्वे का काम शुरू हो सकता है। सर्वे के बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। बता दें कि सीएम योगी ने दो दिन पहले ही 'ग्रेटर गाजियाबाद' बनाने की घोषणा की थी।
- 28 Jun 2025 12:01 PM
दिल्ली के GTB अस्पताल में डॉक्टर पर शराब की बोतल से हमला!
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के नियमित भ्रमण के दौरान शुक्रवार रात को अज्ञात लोगों ने सीनियर डॉक्टर कुलदीप कुमार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने डॉक्टर पर शराब की बोतल से हमला किया, जिससे उनके सिर में चोट आई है। हमला करने वालों में से एक ने खुद को ASI बताया, लेकिन पहचान पत्र देने से मना कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है, वहीं RWA ने कैंपस सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।
- 28 Jun 2025 11:50 AM
फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 1500 लोगों को ठगने वाले गैंग का पर्दाफाश
गाजियाबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर लोगों को ठगने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह गैंग अब तक 1500 से अधिक लोगों से 4.5 करोड़ की ठगी कर चुका है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गोविंदपुरम के बालाजी एंक्लेव निवासी अमन अग्रवाल, हापुड़ के मुबारिकपुर निवासी राहुल शर्मा, बुलंदशहर के गैंदपुर शेखपुर निवासी दीपक, हापुड़ के कुचेसर रोड चौपला निवासी गर्वित त्यागी, दिल्ली के शास्त्री पार्क निवासी राहुल यादव, मसूरी निवासी आफताब आलम और पंजाब के सरदुलगढ़ निवासी जगजीत सिंह शामिल हैं। इनमें से दो आरोपी पहले एक बीमा कंपनी में नौकरी करते थे और नौकरी छोड़ने के दौरान कंपनी से पॉलिसी धारकों का डेटा चुरा लिया। फिर गैंग बनाकर इन्हीं लोगों को कॉल करके बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने या अधिक लाभ बताकर नई बीमा पॉलिसी कराने का झांसा देकर फर्जी बीमा पॉलिसी करते थे।
