Delhi-NCR Today Live News Update, 1 July 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग खबरें, एक नजर में पढ़ें

दिल्ली एनसीआर की 1 जुलाई की ताजा खबरें पढ़ें।
Delhi-NCR Live News Today, 1 July: दिल्ली-एनसीआर की राजनीति, सरकारी योजनाओं, मेट्रो, ट्रेन, दिल्ली के वायु प्रदूषण-मौसम, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम-फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें फिर चाहे वह क्राइम, हेल्थ, अस्पताल, पर्यटन स्थल, सरकारी घोषणाओं, जॉब्स आदि किसी भी टॉपिक से जुड़ी हों, आपको यहां संक्षेप में पढ़ने को मिल जाएंगी। इन संक्षिप्त खबरों को विस्तार से पढ़ने का विकल्प भी आपके पास होगा। 'खबर- एक नजर' का यह सिलसिला शुरू करने के लिए नीचे की ओर स्क्रॉल कीजिए और अपने आसपास की घटनाओं के प्रति अपडेट रहिए-
Live Updates
- 1 July 2025 1:27 PM
दिल्ली के गांधी नगर में गरजा MCD का बुलडोजर
दिल्ली में इन दिनों बुलडोजर एक्शन को लेकर काफी सियासत हो रही है। इस बीच मंगलवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) ने डिमोलिशन की कार्रवाई शुरू कर दी। MCD की ओर से की जा रही ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अभी भी जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
- 1 July 2025 12:46 PM
गुरुग्राम में बारिश के दिनों में अब जाम में नहीं फंसेंगे वर्कर
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने प्रदेश में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मानसून को लेकर खास प्लान बनाया है। इससे यहां आने वाले वर्कर्स को फायदा होगा। पढ़ें पूरी खबर
- 1 July 2025 12:10 PM
दिल्ली सीएम के बंगले के रिनोवेशन में 60 लाख होंगे खर्च
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के नए आवास का रेनोवेशन किया जाएगा। इसके लिए PWD ने करीब 60 लाख रुपए का टेंडर जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...
- 1 July 2025 11:50 AM
दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानें क्यों ?
दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को डीजल और पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेश पर यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही कड़ी निगरानी के लिए पेट्रोल पंप पर टीमें भी तैनात की गई हैं। आयोग की ओर से यह फैसला क्यों लिया गया जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
- 1 July 2025 11:42 AM
दिल्ली में आज गरज के साथ बारिश, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली में आज गरज के साथ बारिश की बौछार होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में आज दिल्लीवासियों को आज गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर
