Logo
election banner
एक महिला कैंसर की शिकायत लेकर सिम्स  पहुंची। इलाज के बाद जब वह ठीक हुई तो कुछ समय बाद वह फिर से ब्लड और अंडकोष कैंसर का शिकार हो गई। डॉक्टर्स ने इलाज कर उसकी जान बचाई। 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुविर्ज्ञान संस्थान (CIMS) के कैंसर विभाग के डॉक्टरों ने कैंसर पीड़ित महिला का सफल इलाज किया है। महिला तीन साल से तीन अलग-अलग कैंसर से पीड़ित थी, जिसका उपचार करके डॉक्टर्स ने उसे नया जीवन दिया है। अब महिला बिलकुल स्वस्थ है। 
बता दें कि, यहां दुर्लभ तरह के कैंसर का इलाज किया जा चुका है। रेडियोथेरैपी विभाग के एचओडी डॉ. चंद्रहास ध्रुव ने बताया कि, सिम्स में हमेशा से दुर्लभ कैंसर से पीड़ित मरीज आते हैं। इस बार 28 वर्षीय महिला का केस सामने आया। यह बेहद गंभीर मामला है क्योंकि, महिला ठीक होने के बाद दूसरे तरह के कैंसर का शिकार हो रही थी। यह मामला काफी रेयर है। पीड़ित महिला तीन साल पहले गले में गांठ की समस्या लेकर सिम्स आई थी। जांच में पता चला कि महिला को थायराइड कैंसर हो गया है। इसके बाद महिला का दवाइयों से इलाज किया गया, जिससे वह ठीक हो गई। 

ब्लड कैंसर से भी जूझी महिला 

2023 में महिला एक बार फिर सिम्स पहुंची। उसने बताया कि, उसे अपने शरीर में जगह-जगह गांठ होने का आभास हो रहा है और वह बार-बार तेज बुखार की शिकार हो रही है। जांच में पता चला कि, महिला को ब्लड कैंसर हो गया है। इसके बाद कीमोथैरेपी से उसका इलाज किया गया और छह महीने बाद वह ठीक हो गई। 

तीसरी बार भी हुआ कैंसर 

साल 2023-24 में महिला पेट दर्द और माहवारी की शिकायत लेकर पहुंची। इस बार जांच में पता चला कि, उसे अंडकोष में कैंसर हो गया है। डॉ ध्रुव ने बताया कि, आमतौर पर इसके इलाज के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है लेकिन महिला के पेट में पानी भरने की वजह से सर्जरी नहीं किया जा सका। कीमोथेरैपी और इम्यूनोथेरैपी के जरिए इलाज शुरू किया गया। करीब छह महीने बाद महिला पूरी तरह से ठीक हो गई। इस तरह की जटिल बीमारियों में मरीज को बचाकर डॉक्टर ने अपने अनुभव और अभ्यास का परिचय दिया। 

5379487