अस्पताल में मिली महिला की लाश : पेड़ पर लटका था शव, हत्या की आशंका

symbolic picture
X
प्रतीकात्मक चित्र
सरगुजा जिले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और पुलिस से जांच की मांग की है। 

संतोष कश्यप-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, अस्पताल के नेत्र विभाग के पीछे पेड़ पर एक महिला की लाश लटकी हुई मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका श्यामवती स्नेक बाइट से पीड़ित अपनी नातिन पार्वती (17) के साथ अस्पताल में आई हुई थी। यहां पर उसकी नातिन का इलाज चल रहा था। इसी दौरान नेत्र विभाग के पीछे श्यामवती का शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची हुई है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story