बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा में एक व्यक्ति ने दो बेटो के साथ तलवार, चेन स्पाकेट से लैस होकर तलाकशुदा पत्नी के पड़ोसी के घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की तलवार से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं घर में उपस्थित 6 लोगों पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। आरोपी पिता पुत्रों ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है।
रतनपुर पुलिस के अनुसार, पेण्डरवा निवासी सुरेश श्रीवास अपनी पत्नी पर पड़ोसी शेख सलीम से अवैध संबंध होने का संदेह करता था, उसने पत्नी को तलाक दे दिया था। उसी बात को लेकर सुरेश श्रीवास शेख सलीम से रंजिश रख रहा था। 1 अप्रैल की शाम 5.30 बजे सुरेश श्रीवास अपने बेटे सुमित श्रीवास, नैतिक श्रीवास के साथ शेख सलीम व चांद खान को जान से मारने की योजना बनाकर तलवार, साइकिल के चेन स्पाकेट से लैस होकर गाली गलौज करते हुए उसके घर में घुस गए। शेख सलीम व चांद खान के नहीं मिलने पर तीनों ने आंगन में पलंग में बैठी उसकी मां मुराद बी 75 साल की तलवार से पलंग में बैठी उसकी मां मुराद बी 75 साल की तलवार से गला रेतकर जघन्य हत्या कर दी। उसके बाद घर में उपस्थित 6 लोगों पर हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। इधर खून से लथपथ आरोपी पिता पुत्रों ने रतनपुर थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है।
पिता की आंख निकाल दी
पीड़ित परिवार की एक लड़की ने बताया, आरोपियों ने घर में घुसकर उनकी दादी का गला - रेतकर हत्या कर दी। उसके पिता शेख शब्बीर की आंख निकाल दी। चाची की दो बेटियों का हाथ काट दिया है। उसकी मां रेहाना व भाई आर्यन पर तलवार से जान लेवा हमला किया गया है। उनका छोटा भाई घर में नहीं था इसलिए वह बच गया है।
अवैध संबंध का संदेह बुजुर्ग महिला की हत्या
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि, आरोपी को अपनी पत्नी पर गांव के शेख सलीम से अवैध संबंध होने का संदेह था। उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है। उसी रंजिश में शेख सलीम व चांद खान को मारने के लिए गए। नहीं मिलने पर उसकी मां की हत्या कर दी गई और परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।