फिर बदला मौसम का मिजाज: उत्तरी हवा के प्रभाव से हुआ बदलाव, कई हिस्सों में हो सकती है बारिश  

raipur weather
X
raipur weather
छत्तीसगढ़ में फिर एक बार मौसम ने करवट बदली है। कई हिस्सों में आज बारिश की संभावना जताई जा रही है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक बार मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। प्रदेश के दक्षिण भाग में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। जबकि उत्तरी भाग में हवा के प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

दिल्ली से छत्तीसगढ़ में नशीली दवा बेचने वाले संचालक गिरफ्तार

देवेंद्र नगर और एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट की टीम ने नशीली दवाओं की प्रमुख कड़ी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने सवा लाख रुपए कीमत की छह सौ सीसी प्रतिबंधित कोडिन सीरप जब्त की है। पुलिस ने जिसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है, वह कोडिन सीरप की एजेंसी का संचालक है। एजेंसी संचालक छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के साथ पूर्वोत्तर राज्यों में सीरप की आपूर्ति करता था।

प्रतिबंधित टेबलेट कर थे सप्लाई

एसपी संतोष सिंह ने बताया कि, नई दिल्ली, रोहिणी निवासी संदीप भारद्वाज को नशीली कफ सीरफ के साथ प्रतिबंधित टेबलेट आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अफसर के अनुसार संदीप, दिल्ली में मेडिकल एजेंसी का संचालक है। गौरतलब है कि, देवेंद्र नगर पुलिस ने पिछले महीने टिकरापारा निवासी मोहम्मद अहमद, डोमार उर्फ पिंटू के कब्जे से कोडिन सीरप के साथ प्रतिबंधित नींद की टेबलेट जब्त की थी। पूछताछ में गिरफ्तारर युवक सीरप और टेबलेट महाराष्ट्र से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से उसके पास पहुंचने की जानकारी दी थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story