Logo
election banner
हितावर और मसेनार पोलिंग बूथ में सुबह से ही महिला और पुरुष मतदाता वोट करने के लिये लंबी कतार में खड़े हुए हैं।

पंकज सिंह भदौरिया/दंतेवाड़ा-  हितावर और मसेनार पोलिंग बूथ में सुबह से ही महिला और पुरुष मतदाता वोट करने के लिये लंबी कतार में खड़े हुए हैं। लगभग 200 मतदाता सुबह 5 बजे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मतदान केंद्र का गेट खुलते ही मतदाता अंदर जाने के लिये उत्साहित है। बता दें, भीषण गर्मी के बीच सुबह से मतदाता लंबी लाइन में खड़े हुए हैं। दुधमुंहे बच्चों के साथ महिलाएं भी लाइन लगाकर खड़ी हुई हैं। 

बस्तर में सुरक्षा के इंतजाम 

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान की प्रकिया बस्तर में जारी है। बस्तर के 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता वोट डालेंगे। वहीं 1961 मतदान केंद्रों में से 96 संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इनमें बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा सबसे ज्यादा संवेदनशील केंद्र है। मतदान के लिए पूरे बस्तर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 

महेश कश्यप और कवासी लखमा के बीच मुकाबला 

बस्तर सीट के लिए भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप और कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा के बीच मुकाबला है। कवसी लखना ने सुकमा के नागारास में अपने परिवार के साथ मतदान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आजादी के बाद से जो लोग इतने वोट से नहीं जीते होंगे, उतना मैं इस बार जीतने वाला हूं। वहीं जगदलपुर में भाजपा प्रत्यासी महेश कश्यप मतदान के लिए अपनी धर्मपत्नी के साथ निकले और उन्होंने वोट डाला है। 

5379487