मतदाता सम्मान समारोह : भाजपा ने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को किया सम्मानित, सांसद और विधायक रहे मौजूद

Voter Felicitation Ceremony
X
मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन
विधायक रोहित साहू ने कार्यकर्ताओं ने कहा कि, आप सभी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मतदाताओं के आशीर्वाद से देश और प्रदेश में खुशहाली आई है।

श्यामकिशोर शर्मा/राजिम- भाजपा के नेतृत्व में राजिम विधानसभा स्तरीय मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। ग्राम पंचायत लफन्दी में यह कार्यक्रम किया गया है। इसमें विधानसभा के तहत आने वाले सभी पांचो मंडल के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सांसद मति रूपकुमारी चौधरी, विधायक रोहित साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू सहित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का गमछा और पुष्प से स्वागत किया गया है।

नारियों का सम्मान बढ़ा है- रूपकुमारी

सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि, आप सभी के सहयोग, आशीर्वाद और परिश्रम से ही देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनकर देश के हर एक वर्ग के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। नारियों का सम्मान बढ़ाते हुए राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वल गौस के साथ महतारी वंदन के तहत एक हजार महिलाओं के खाते में देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है।

विधायक रोहित साहू ने क्या कहा-

विधायक रोहित साहू ने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आप सभी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मतदाताओं के आशीर्वाद से देश, प्रदेश में खुशहाली आई है। गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के लिए सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने विभिन्न योजना संचालित की गई है। जिससे प्रदेश खुशआली की ओर आगे बढ़ रहा है।

ये रहे उपस्थित

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश यादव ने भी संबोधित किया।जिला महामंत्री अनिल चन्द्राकर ने संचालन एवं आभार सरपंच इंद्राणी साहू ने किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गरियाबंद सुरेंद्र सोनटके,जनपद अध्यक्ष गरियाबंद श्रीमती लालिमा ठाकुर,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर,रामूराम साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष हरित,भाजयुमो जिला अध्यक्ष योगी माखन कश्यप,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजू साहू,मधु नत्थानी,खुशी साहू,गजेश्वर सिन्हा,गोपचंद बैनर्जी,उप सरपंच नेहरू साहू, टीकमचंद साहू,बिरेन्द्र साहू,हिरामन साहू, लालजी साहू,रूपेश्वर साहू,दीपक साहू,होरीलाल साहू, ओमकार साहू,मकसूदन साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता मतदाता ग्राम वासी उपस्थित थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story