कांग्रेस को बड़ा झटका : भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे बागी नेता, कांग्रेसी उम्मीदवार के विरोध में दिखाया दम 

nomination filed
X
भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे कांग्रेसी बागी नेता
चिरमिरी नगर पालिका निगम से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस के बागी नेता भी शामिल हुए। इस दौरान नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में दम दिखाया।

रविकांत सिंह राजपूत- मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ में नगर पालिका निगम चिरमिरी के चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संयुक्त महामंत्री बबीता सिंह और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव दास समेत कई वरिष्ठ नेता भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं। यह बात तब सामने आई जब ये सभी नेता भाजपा के महापौर प्रत्याशी राम नरेश राय के नामांकन में पहुंचे।

दरअसल, चिरमिरी नगर पालिका निगम से भाजपा महापौर प्रत्याशी राम नरेश राय के नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके नामांकन रैली में कांग्रेस जे कई बागी नेता भी पहुंचे। कांग्रेस पार्टी से महापौर प्रत्याशी डॉ विनय जायसवाल के विरोध में बगावती तेवर दिखाया। नामांकन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बागी नेताओं को माला पहनाकर स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें....नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा- कांग्रेस के प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

nomination filed
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल के साथ कांग्रेस के बागी नेता

बागी कांग्रेसियों का भाजपा में शामिल होने के कयास

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव दास, प्रदेश संयुक्त महामंत्री बबीता सिंह और ओमप्रकाश गुप्ता नामांकन में दिखे। सूत्रों के अनुसार, नेताओं का भाजपा में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। इन नेताओं का यह कदम कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी डॉ विनय जायसवाल के खिलाफ बगावत का संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से पहले इन वरिष्ठ नेताओं का भाजपा के साथ दिखना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है और इससे चुनाव परिणामों पर भी असर पड़ सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story