Logo
सुकमा जिले में रविवार को एक घर में आईईडी ब्लास्ट होने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को एक घर में आईईडी ब्लास्ट होने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। ब्लास्ट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला मड़कम सुक्की को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। 

आईईडी ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने घायल महिला को घोर नक्सल प्रभावित इलाका भीमापुर से बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए रायपुर लाया गया। 

एम्स अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा

घायल महिला मड़कम सुक्की का पैर बुरी तरह से डैमेज हो गया है। एम्स हॉस्पिटल में उसका इलाज जारी है। इसी दौरान डिप्टी सीएम शर्मा घायल महिला से मुलाकात करने पहुंचे। वहां पर उन्होंने महिला का हाल जाना।  

5379487