किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़े : थाने के सामने ही जमकर हुई मारपीट, दोनो पक्षों की शिकायत दर्ज

bilaspur
X
किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़े
किन्नरों के दो गुट शुक्रवार की शाम आपस में भिड़ गए। थाने के बाहर ही जमकर मारपीट भी हो गई। पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में थर्ड जेंडर के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। झगड़े के बाद दोनों गुट के सदस्य अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। दोनो गुटों की ओर से सिविल लाइन थाने में शिकायत की गई है। सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम की है। बताया जा रहा है कि, राजा किन्नर और रजिया किन्नर गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों गुट एक दूसरे पर अपने क्षेत्र में काम करने का आरोप लगाकर एक दूसरे से उलझते रहे हैं। इसी बात को लेकर शुक्रवार की शाम भी दोनों गुटों के सदस्य आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि थाना परिसर में ही एक युवक को किन्नरों ने जमकर पीट दिया। पीड़ित युवक लोगों से मदद मांगते हुए जान बचाकर भागता रहा।

मारपीट के बाद दोनो गुट पहुंचे थाने

झगड़े के बाद किन्नर ने भी अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में किन्नरों की भीड़ थाने पहुंच गई। इस दौरान दोनों गुट के किन्नर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा मचाने लगे। तब पुलिस ने उन्हें झगड़ा करने और हंगामा मचाने से मना किया। साथ ही उन्हें शिकायत में अपनी-अपनी बात रखने की समझाइश दी। पुलिस ने उन्हें नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान थाने में देर रात तक दोनों पक्षों की भीड़ लगी रही।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story