Logo
छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। कार्यक्रम में पीएम मोदी बिहार से वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कार्यक्रम में बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। सीएम विष्णुदेव साय जनजाति गौरव दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव में शामिल हुए।  

सीएम साय ने दी बधाई 

सीएम साय ने सभी प्रदेशवासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भगवान बिरसा मुंडा जी देश के जनजातीय समुदायों के शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक हैं।

जनजातीय गौरव दिवस का यह अवसर देश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करने के साथ ही जनजातीय समाज के योगदान को सम्मानित करने का भी अवसर है।
 

7