Logo
election banner
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव ठीक सामने है। भाजपा-कांग्रेस का धुआंधार प्रचार जारी है। आज सीएम साय अपने गृहग्राम-जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। चैत्र नवरात्र का आज अंतिम दिन है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज रामनवमी का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर में महोत्सव के लिये बड़ी तैयारियां की गई हैं। वहीं लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का प्रचार कार्यक्रम जारी है। आज चैत्र नवरात्र का अंतिम दिन है। आज पूरे प्रदेश में माता के मंदिरों में विशेष हवन पूजन किये जारहे हैं। 

सीएम साय का जशपुर दौरा

मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय आज जशपुर जिले का करेंगे दौरा, सीएम साय सुबह 11.30 बजे हेलीपेड से जशपुर के लिए रवाना होंगे। जशपुर में वे कई गावों का दौरा करेंगे। सीएम साय गृहग्राम बगिया, केराडीह और कुनकुरी की जनता से मुलाकात करेंगे। वे शाम 6.25 को कुनकुरी के मंदिर परिसर पहुंचेंगे और वहां दर्शन करेंगें। इसके बाद सीएम आज रात बगिया में अपने निवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। 

राजधानी में राम-नवमी महोत्सव

आज राम-नवमी है, यानि आज भगवान का जन्मदिन है। देश भर में आज राम-नवमी का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जाएगा। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी इस अवसर पर आज VIP चौक स्थित राम मंदिर को सुंदरता से सजाया गया है। यहां राम-नवमी के उत्सव के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। आज इस महोत्सव को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर में शाम को भजन और आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया है। वहीं प्रदेश में आज राम-नवमी के उपलक्ष्य में सरकारी छुट्टी रहेगी।

चैत्र-नवरात्र का आज अंतिम दिन

चैत्र नवरात्र की आज नवमी यानि अंतिम दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की जाती है। बता दें, नौ दिन में देवी के सभी नौ स्वरूपों की आराधना होती है। मां सिद्धिदात्री समस्त सिद्धि और शक्तियों का ज्ञान कराती हैं। मां सरस्वती को सिद्धिदात्री मां का दूसरा स्वरूप माना जाता है। आज के दिन देशभर में देवी मंदिरों में कई विशेष आयोजन कराये जाते हैं। आज के दिन यज्ञ, हवन - पूजन के साथ कन्या भोजन का भी आयोजन कराया जाता है।

डिप्टी सीएम अरुण साव का दुर्ग दौरा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज दुर्ग दौरे पर रहेंगे। वे देर शाम 7 बजे रायपुर से दुर्ग के लिए होंगे रवाना। डिप्टी सीएम दुर्ग के रामलीला मैदान में रामनवमी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें, आज रामनवमी का पर्व है। इस अवसर पर दुर्ग के रामलीला मैदान में रामजन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव भी शामिल होंगे। इसके बाद वे रात 9 बजे राजधानी रायपुर वापस लौट जायेंगे।

PCC चीफ दीपक बैज का राजनांदगाँव-बालोद दौरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज राजनांदगांव और बालोद दौरे पर रहेंगे। दीपक बैज सुबह 11:00 बजे रायपुर से राजनांदगाँव के लिए रवाना होंगे। राजनांदगाँव ज़िले के मोहर गाँव में वे दोपहर 1 बजे प्रियंका गांधी के सभा स्थल का जायज़ा लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:00 राजनांदगाँव से बालोद के लिये रवाना होंगे। वे बालोद के ग्राम हाथौद में दोपहर 3.30 बजे प्रियंका गांधी के सभा स्थल का जायज़ा लेते हुए कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद दीपक बैज रात 8.30 को ग्राम उसलीबेड़ा में करेंगे रात्रि विश्राम करेंगे।

5379487