CG की संक्षिप्त खबरें [2 April] : मुख्यमंत्री साय लेंगे समीक्षा बैठक, टोल टैक्स वसूली के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, स्कूलों का टाइम बदला 

cg latest news
X
आज की बड़ी खबरें
मुख्यमंत्री साय आज समीक्षा बैठक लेंगे। टोल टैक्स वसूली के खिलाफ आज कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। प्रदेश में आज से स्कूलों का टाइम बदला।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री साय लेंगे समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री साय आज समीक्षा बैठक लेंगे। 11 बजे मंत्रालय महानदी भवन में बैठक होगी। 10-40 बजे सीएम हाउ, मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। 1 बजे तक बैठक चलेगी। बैठक के बाद सीएम साय नए सीएम हाउस में कार्यालयीन काम करेंगे।

टोल टैक्स वसूली के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

टोल टैक्स वसूली के खिलाफ आज कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। NHAI ऑफिस के सामने कांग्रेस धरना देगी। कुम्हारी टोल प्लाजा में अवैध वसूली के खिलाफ आवाज उठाएगी। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा। रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

स्कूलों का टाइम बदला

प्रदेश में आज से स्कूलों का टाइम बदला। प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल आज से मॉर्निंग शिफ्ट में लगेंगे। भीषण गर्मी के चलते शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। प्रदेश के सभी स्कूल सुबह 7 से 11:00 बजे तक संचालित होंगे। दो पालियों में संचालित होने वाली स्कूलों की दूसरी पाली 11 से शुरू होगी और दोपहर 3:00 बजे खत्म होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story