CG की संक्षिप्त खबरें [24 March] : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा, जल संसाधन विभाग की बैठक लेंगे सीएम साय 

CG LATEST NEWS
X
आज की बड़ी खबरें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। विधानसभा में विधायकों को संबोधित करेंगी। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क हादसा हो गया। हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। सुबह 10.35 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेगी। 10.45 बजे माना एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन के लिए रवाना होंगी। 11.05 बजे विधानसभा पहुंचेगी। विधानसभा में राष्ट्रपति का स्वागत होगा। 11.15 से 12.00 बजे तक वृक्षारोपण करेंगी। इसके बाद सभी विधायकों को संबोधित करेंगी।

जल संसाधन विभाग की बैठक लेंगे सीएम साय

मुख्यमंत्री साय आज जल संसाधन विभाग की बैठक लेंगे। बैठक में विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। दोपहर 3 बजे मंत्रालय में गर्मियों में पानी आपूर्ति को लेकर चर्चा होगी।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की भी बैठक होगी। सुबह 11 बजे विधानसभा में 'रजत जयंती कार्यक्रम' में भी सीएम साय मौजूद रहेंगे।

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क हादसा हो गया। हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। सीसीटीवी में घटना कैद हुई। हादसे में बाइक सवार की लापरवाही सामने आई है। वह गलत दिशा से हाइवा को ओवरटेक कर आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story