रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
शुक्रवार की बड़ी ख़बरें
गणतंत्र दिवस परेड को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल
गणतंत्र दिवस परेड को लेकर पुलिस परेड ग्राउंड में आज फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। गणतंत्र दिवस में होने वाली परेड को लेकर प्रैक्टिस की जा रही है। BSF, CRPF, CISF, SSB, ITBP पैरामिलिट्री फोर्स के जवान परेड करेंगे। तेलंगाना स्टेट स्पेशल पुलिस के जवान भी रायपुर में परेड करते दिखाई देंगे। हॉर्स राइडर्स के करतब परेड का आकर्षण होंगे।
प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक
प्रत्याशी चयन को लेकर आज भाजपा की बड़ी बैठक होगी। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में अहम बैठक होगी। चयन समिति, कोर कमिटी के साथ अन्य बैठक भी होगी। प्रदेश के 5 संभागों के चयन समिति के जिम्मेदार मौजूद रहेंगे। प्रत्याशी चयन के साथ निकाय चुनाव के लिए बनाए अन्य समिति के साथ भी चर्चा होगी।
निकाय चुनाव में आप भी मैदान में
निकाय चुनाव में आप भी मैदान में है। आम आदमी पार्टी ने पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान किया है। रायपुर ननि के 8 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान किया। तात्यापारा वार्ड से लक्ष्मी शर्मा प्रत्याशी होंगी। भक्त माता कर्मा वार्ड से अनीता गुरूदत्त कुर्रे को टिकट मिला है। रवि शंकर शुक्ला वार्ड से इमरान खान पार्षद प्रत्याशी होंगे।










