A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
शनिवार की बड़ी ख़बरें
सीएम साय विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
सीएम विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यकम में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे वे एम्स में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद 1 बजे निवास पहुंचेंगे, जिसके बाद 2:30 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय जायेंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय में सर्व आदिवासी समाज का शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।
बीजापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या
बीजापुर में CPRF कैंप से 1 किलोमीटर की दूरी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की निर्शंस हत्या कर दी गई। उसे घर से बाहर निकालकर उसके बेटे के सामने रात करीब 8:00 बजे अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे बेटे के साथ हमलावरों की हाथापाई हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम को नक्सलियों द्वारा पहले भी दो बार धमकियां मिल चुकी थी। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही। यह घटना बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर गांव की है।
कार चालक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर
राजधानी रायपुर में शनिवार की सुबह 7 बजे एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बुजुर्ग को अपनी चपेट में लेते हुए डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं कार चालक को भी चोटें आईं हैं। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के पचपेड़ी नाका है।
चार नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मंजूरी
छत्तीसगढ़ में चार नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे, केंद्र सरकार ने इसके लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। नए स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ होंगे। सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य में चार नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
सूरजपुर में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय
सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के लिए मंजूरी मिल गई है। केन्द्र सरकार ने विद्यालय खोलने की अनुमति दे दी है। जिला बनने के बाद से लगातार केन्द्रीय विद्यालय को लेकर मांग हो रही थी। जिसके बाद सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के प्रयास से मंजूरी मिली है।
