CG की बड़ी ख़बरें : साय कैबिनेट ने लिए कई निर्णय, दशहरा-दीपावली में 6-6 दिन का अवकाश, प्राधिकरणों में नियुक्तियां

today cg news
X
CG की बड़ी ख़बरें
शुक्रवार को नया रायपुर स्थित मंत्रालय भवन में विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कैबिनेट ने कई बड़े निर्ण लिए हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शुक्रवार की बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक हुई। मंत्रालय में हुई इस बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए। डिप्टी CM अरुण साव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। श्री साव ने बताया कि, पांच प्राधिकरण के जन प्रतिनिधि के दायरे क़ो विस्तार दिया गया है। मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य प्राधिकरण के सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि, संबंधित क्षेत्र के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद भी प्राधिकारण के सदस्य होंगे। इसके साथ ही जिला पंचायतों के अध्यक्ष भी प्राधिकरण के सदस्य होंगे। पढ़िए पूरी खबर

दशहरा-दीपावली में 6-6 दिन का अवकाश

छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी है। मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक, शिक्षण सत्र 2024-25 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डी.एड/बी. एड/एम.एड महाविद्यालयों में, दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश निम्नानुसार होंगे-पढ़िए पूरी खबर

प्राधिकरणों में नियुक्तियां

गुरु खुशवंत साहेब बनाए गए अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में बहुप्रतीक्षित निगम मंडलों में नियुक्तियां आखिरकार शुरू हो गई हैं। इसकी शुरुआत हुई है आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब की बतौर अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति से। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने से लेकर आगामी आदेश तक अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। पढ़िए पूरी खबर

गोमती साय सरगुजा, लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनाई गईं

छत्तीसगढ़ में बहुप्रतीक्षित निगम मंडलों में नियुक्तियां आखिरकार शुरू हो गई हैं। इसकी शुरुआत हुई है आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब की बतौर अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति से। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने से लेकर आगामी आदेश तक अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं पत्थलगांव की विधायक गोमती साय को सरगुजा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बना गया है। लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनाई गई हैं। पढ़िए पूरी खबर

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर बनाए गए पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में बहुप्रतीक्षित निगम मंडलों में नियुक्तियां आखिरकार शुरू हो गई हैं। इसकी शुरुआत हुई है आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब की बतौर अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति से। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पत्थलगांव की विधायक गोमती साय को सरगुजा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बना गया है। लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनाई गई हैं। पढ़िए पूरी खबर

प्रणव मरपच्ची बनाए गए मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में बहुप्रतीक्षित निगम मंडलों में नियुक्तियां आखिरकार शुरू हो गई हैं। इसकी शुरुआत हुई है आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब की बतौर अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति से। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची को मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, वहीं पत्थलगांव की विधायक गोमती साय को सरगुजा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बना गया है। लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनाई गई हैं। पढ़िए पूरी खबर

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story