haribhoomi hindi news
छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल, आयोगों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों की शुरुआत हो गई है। इस क्रम में सबसे पहली नियुक्ति मिली है आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब को।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुप्रतीक्षित निगम मंडलों में नियुक्तियां आखिरकार शुरू हो गई हैं। इसकी शुरुआत हुई है आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब की बतौर अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति से। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने से लेकर आगामी  आदेश तक अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं पत्थलगांव की विधायक गोमती साय को सरगुजा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बना गया है। लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनाई गई हैं। 

यहां देखें आदेश 

7