CG की बड़ी खबरें : छात्राओं ने अधीक्षिका पर लगाए आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप, नदी में बह गई भाजपा नेता की कार

cg latest news
X
आज की बड़ी खबरें
बिलासपुर में छात्राओं ने चक्काजाम किया और प्रदर्शन कर रही हैं। बिलासपुर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष की बोलेरो वाहन नदी में बह गई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

सोमवार की बड़ी खबरें

छात्राओं ने अधीक्षिका पर लगाए आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप

बिलासपुर में छात्राओं ने चक्काजाम किया और प्रदर्शन कर रही हैं। छात्राओं का कहना है कि, हॉस्टल वार्डन ने उनकी आपत्तिजनक वीडियो बनाया है और वायरल करने की धमकी दे रही हैं। इसके अलावा छात्राओं ने अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लिखित में दर्ज कराई है। वहीं इस आंदोलन को खत्म कराने पहुंची तहसीलदार पर भी जेल भेजने की धमकी का आरोप लगाया गया है। घंटेभर तक चले प्रदर्शन को समझाइश के बाद शांत कराया गया। पढ़िए पूरी खबर...

नदी में बह गई भाजपा नेता की कार

कांकेर जिले में भारी बारिश में अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष की बोलेरो वाहन नदी में बह गई। कार में नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग समेत 4 लोग सवार थे। उन्होंने नदी के तेज बहाव में पेड़ के सहारे खड़े होकर अपनी जान बचाई। यह घटना कोयलीबेडा से पखांजूर मार्ग की है। पढ़िए पूरी खबर...

बिलासपुर में पागल कुत्तों का आतंक

बिलासपुर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जहां पर कुत्तों के काटने की घटना लगातार सामने आ रही थी। ये पागल कुत्ते लगातार मासूम और बुजुर्गों को शिकार बना रहे हैं। शिकायत के बाद नगर निगम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शहरभर के आवारा कुत्तों को पकड़कर उन्हें डॉग शेल्टर में शिफ्ट कर रही हैं। पढ़िए पूरी खबर...

5 लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश

कोरबा जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शराबी पिता ने अपनी पत्नी और 15 दिन की मासूम बच्ची समेत पांच लोगों पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। इस घटना में मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर...

CRPF की चार बटालियन पहुंची छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के बीच और मजबूत करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की चार बटालियन राजधानी में पहुंच गई हैं। इनमें से तीन बटालियन झारखंड से और एक बटालियन बिहार से आई है। इससे सुरक्षाबलों को नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने और मदद मिलेगी। पढ़िए पूरी खबर...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story