Logo
सीएम विष्णुदेव साय आज चार जिलों का दौरा, अशोका बिरायानी होटल के एमडी कृष्णकांत तिवारी गिरफ्तार

रायपुर- सीएम विष्णुदेव साय आज चार जिलों का दौरा करेंगे। वे कबीरधाम, महासमुंद, दुर्ग और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11.20 पर रायपुर से हेलीपैड के जरिए रवाना होंगे। सीएम साय कई कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। कुछ दिनों से अशोका बिरयानी होटल में 2 कर्मचारियों को लेकर बवाल मचा हुआ था। हालांकि अब इस मामले में होटल संचालक कृष्णकांत तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

CG में रविवार को कहां क्या हुआ? Live updates

सीएम का दौरा : सीएम विष्णुदेव साय चार जिलों के दौरे पर रहने वाले हैं। वे आज कबीरधाम, महासमुंद, दुर्ग और रायपुर का दौरा करेंगे। सबसे पहले कबीरधाम और महासमुंद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दुर्ग में सामूहिक आदर्श विवाह और कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। वहीं शाम 5.35 पर वापस मुख्यमंत्री निवास पर लौट आएंगे। रात 9 बजे जैन दादाबाड़ी में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में शामिल होंगे। 

अशोका बिरयानी होटल का मसला : गटर में सफाई करने गए दो कर्मचारियों की हत्या का मामला राजधानी रायपुर में गरमाया हुआ था। तेलीबांधा के पास लाभांडीह में स्थित अशोका बिरायानी होटल के एमडी कृष्णकांत तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मसले को लेकर सीईओ सनाया तिवारी, जीएम रोहित चंद्र और मैनेजर रूबीना मंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

गृहमंत्री शाह का छग दौरा - भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आज होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह आज रात 8:20 पर रायपुर पहुंचेंगे। यह बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली है। इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन होगा। वहीं गृहमंत्री शाह कल यानी सोमवार को कांकेर में चुनावी दौरा करेंगे। 

जवानों से भरी बस पलटी : चुनाव ड्यूटी करके लौट रहे जवानों से भरी बस पलट गई है। जिसमें कई जवान घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। 

सीएम योगी का राजनांदगांव दौरा : दूसरे चरण का मतदान तीन जिलों में होना है। जिसमें से एक जिला राजनांदगांव है। लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ यहां पर पहुंचे हैं। 

5379487