सावन का तीसरा सोमवार : सिद्धेश्वर शिव मंदिर में विशेष पूजा, जलाभिषेक कर की गई महाआरती 

The devotees performed Mahaarati
X
श्रद्धालुओं ने की महाआरती
पलारी स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर में भी सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक और महाआरती का आयोजन किया गया। 

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। पहले सोमवार से ही शिवालयों में भगवान शंकर की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले के पलारी स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर में भी सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक और महाआरती का आयोजन किया गया।
सिद्धेश्वर युवा मंच के आयोजकों ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। महाआरती में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर रायपुर दूधाधारी मठ के प्रमुख महंत राम सुंदर दास शामिल हुए। वहीं हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

पुजारियों के मंत्रोच्चार के साथ की गई महाआरती

मंदिर परिसर और घाट को सजाया गया है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पहले भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद पंडितों और पुजारियों के मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की गई। इस दौरान काशी के गंगा आरती जैसा ही भव्य और मनमोहक नजारा रहा।

हर हर महादेव के नारे से गूंज उठा मंदिर परिसर

बता दें कि, बाल समुंद तालाब के तट पर संपन्न इस महाआरती का यह दूसरा वर्ष था। इसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए। आरती में जयकारे के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

भगवान शंकर की कृपा बनी रहे- महंत रामसुंदर दास

इस अवसर पर महंत रामसुंदर दास ने इस आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, इस भव्य आयोजन से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हों और हमपर अपनी कृपा बनाए रखें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story