Logo
सूने मकानों में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सोने चांदी जेवर और सायकल, लोहे का रॉड जब्त किए है।

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से चोरी का मामला सामने आया था। जहां दो अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर आलामारी में रखे 80 हजार रूपए के साथ सोने चांदी के जेवराम ले उड़ें थे। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी जेवर और सायकल, लोहे का रॉड जब्त किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सोहेब मलिक अपने परिवार के साथ जामा मस्जिद के पास धमतरी गए हुए थे। इस दौरान दो अज्ञात चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर मकान के अन्दर घुसे और आलामरी में रखें 80 हजार रूपए के साथ सोने चांदी के जेवराम ले उड़ें थे। शुक्रवार को पड़ोसियों ने सोहेब मलिक के घर का दरवाजा खुला दिखा, इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी जानकारी सोहेब मलिक को दी थी। सोहेब ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर लक्की देवांगन और खिलेश्वर निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी जेवर और सायकल, लोहे का रॉड जब्त किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया गया। 

5379487