33 टंकियों में पानी सप्लाई ठप : मेंटेनेंस के चलते 6 घंटे रहेगा वाटर शटडाउन, इन टंकियों से नहीं होगी सप्लाई

nagar palik nigam
X
मेंटेनेंस काम के चलते पानी का सप्लाई होगा प्रभावित
राजधानी रायपुर नगर निगम के 33 टंकियां में मेंटेनेंस काम के चलते आज पानी का सप्लाई नहीं होगा। पाइप लाइन की मरम्मत के लिए 6 पानी सप्लाई प्रभावित होगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम के 33 टंकियों में आज पानी नहीं आएगा। मेंटेनेंस के चलते 6 घंटे निगम का वाटर शटडाउन से पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान फिल्टर प्लांट के वाल्व भी बदले जाएंगे। नगर निगम ने 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट में पाइप लाइन की मरम्मत के लिए 6 शटडाउन किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मरम्मत काम के दौरान गुरुवार को 6 से 12 बजे तक 6 घंटे का शटडाउन रहेगा। शुक्रवार सुबह से नियमित पानी की सप्लाई होगी। गुरुवार की सुबह देवेंद्र नगर, बैरन बाजार, संजय नगर और मोती बाग ओवरहेड 33 टंकियों में पानी सप्लाई होगी। वहीं शाम को पानी का सप्लाई प्रभावित रहेगा।

इसे भी पढ़ें....भारी मात्रा में गौ मांस बरामद : घर में बड़े स्तर पर मांस काटने का चल रहा था काम

इन टंकियों से नहीं होगी सप्लाई

दलदल सिवनी, कुशालपुर, भाटागांव चांगोरा भाटा, डीडी नगर, ईदगाह भाटा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, गुड़गांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंती विहार, रामनगर, कचना, आमाशिवनी, देवपुरी, बोरिया खुर्द, जोरा, भानपुरी, कुकुर बेड़ा से पानी की सप्लाई नहीं होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story